यूक्रेन युद्ध से जुड़ी आशंका को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जाहिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी से दुनिया विश्वयुद्ध के करीब पहुंच गई है। विश्वयुद्ध छिड़ने की गंभीर आशंका शीतयुद्ध काल में क्यूबा में सोवियत मिसाइलों की तैनाती को लेकर पैदा हुए तनाव के बाद पहली बार उपजी है।
बाइडन ने कहा है कि पुतिन यूक्रेन में हो रही हार की बेचैनी में वहां पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खतरा 1962 में तत्कालीन सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव के अमेरिकी सीमा के करीब क्यूबा में मिसाइल तैनात करने के फैसले के बाद सबसे गंभीर है। इस मिसाइल तैनाती के विरोध में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी ने विश्वयुद्ध छिड़ने की चेतावनी दी थी। बाद में वह मसला टल गया था।
बाइडन ने कहा, क्यूबा मिसाइल संकट के बाद दुनिया पहली बार परमाणु हथियार के इस्तेमाल का खतरा महसूस कर रही है। स्थितियां अगर इसी तरह बिगड़ती रहीं तो यह खतरा वास्तविकता में बदल सकता है। बाइडन ने कहा, पुतिन का टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन या जैविक हथियार या रासायनिक हथियार का इस्तेमाल संबंधी बयान चुटकुला नहीं है। यूक्रेन में रूसी सेना का निम्न स्तरीय प्रदर्शन संहारक हथियारों के इस्तेमाल की स्थितियां बना रहा है। उल्लेखनीय है कि टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन कम क्षमता का परमाणु हथियार होता है जिसकी संहारक क्षमता 100 वर्ग किलोमीटर से कम दायरे वाली होती है। रूस और अमेरिका के पास इस तरह के परमाणु हथियारों का बड़ा भंडार है।
यूक्रेन ने रूसी सेना से 500 वर्ग किमी जमीन और छीनी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उनके सुरक्षा बलों ने इसी सप्ताह में 500 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र रूसी सेना से छीनकर वापस अपने कब्जे में लिया है। यूक्रेनी सेना डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया में भी लड़ रही है जिन्हें हाल ही में रूस ने खुद में शामिल किया है। सितंबर से अभी तक यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना के कब्जे से करीब आठ हजार वर्ग किलोमीटर भूमि छीनी है। एक सितंबर के बाद रूसी सेना को यूक्रेन में जिस तरह से जीती जमीन गंवानी पड़ रही है उससे उसकी खासी किरकिरी हो रही है। रूसी सेना के शीर्ष अधिकारियों की कार्यशैली पर यूक्रेन में साथ लड़ रहे सशस्त्र गुटों के नेताओं ने तीखी टिप्पणियां की हैं। रूस समर्थित यूक्रेन के एक अलगाववादी नेता ने तो रूसी रक्षा मंत्री को गोली मारकर आत्महत्या करने तक की सलाह दे डाली है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 16, 2026 /
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 17, 2026 /
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...