Google Analytics Meta Pixel ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त - Ekhabri.com

ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

लंदन। भारत ने चौथे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ओवल के मैदान पर भारत ने 50 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले इस मैदान पर पहली और आखिरी बार भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में मेजबान टीम 210 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। बता दें कि भारत की दूसरी पारी 466 रन पर आॅलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने शतक जड़ा। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (61), शार्दुल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में क्रिस वोक्स ने तीन जबकि मोईन अली और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट झटके थे। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 191 रन पर सिमटी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 99 रनों की बढ़त मिली थी।
बुमराह ने कपिल देव-श्रीनाथ सबको पछाड़ा, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 100 विकेट
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के आखिरी दिन अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिगग्ज कप्तान कपिल देव और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने 24 मैचों में यह उपलब्धि हासि की है। वहीं, कपिल देव ने 25 मैचों में यह कमाल किया था जबकि श्रीनाथ ने 30 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि बुमराह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज एक विकेट दूर थे। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओली पोप (2) को आउट करते ही यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इसके तुरंत बाद इस तेज गेंदबाज ने जॉनी बेयरस्टो को शून्य पर आउट किया और मैच का रुख पूरा बदल दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...