Google Analytics Meta Pixel टीवी चैनलों को उकसाने वाली और सनसनीखेज कवरेज से बचने की सलाह - Ekhabri.com

टीवी चैनलों को उकसाने वाली और सनसनीखेज कवरेज से बचने की सलाह

रूस-यूक्रेन युद्ध और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में हिंसा को लेकर टीवी चैनलों पर जिस तरह का प्रसारण किया जा रहा है, उस पर केंद्र सरकार ने आपत्ति जताई है। सरकार ने निजी टीवी चैनलों को सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इन घटनाओं की कवरेज के दौरान उकसाने वाली और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। सरकार ने खासतौर पर ‘परमाणु पुतिन” तथा ‘अली, बली और खलबली” जैसी हेडिंग पर एतराज जताया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, इन घटनाओं के संबंध में टेलीविजन चैनलों द्वारा अपनी सामग्री का प्रसारण करने के तरीकों पर सरकार गंभीर चिंता प्रकट करती है। समाचार चैनलों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (नियमन) कानून, 1995 के प्रविधानों का उल्लंघन करने वाली किसी भी सामग्री के प्रसारण को तत्काल रोकें।
मंत्रालय का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की रिपोर्टिंग करते समय टीवी चैनलों ने झूठे दावे किए। सरकार ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की घटनाओं पर रिपोर्टिंग को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि चैनलों ने अधिकारियों की कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग दे दिया। कई बार चैनलों पर दिल्ली हिंसा को लेकर परिचर्चा के दौरान असंसदीय, उकसाने वाली और सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया गया। बताते चलें कि पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर  शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उस पर पथराव हुआ और इसके बाद हिंसा हुई।
परामर्श के अनुसार, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर रिपोर्टिंग के दौरान देखा गया कि चैनल झूठे दावे कर रहे हैं और बार-बार अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों या लोगों का गलत तरीके से उद्धरण दे रहे हैं। ‘सनसनीखेज हेडलाइन या टैगलाइन” का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका खबरों से कोई संबंध नहीं है। दिल्ली दंगों पर मंत्रालय ने एक चैनल पर तलवार लहराते हुए खास समुदाय के शख्स की वीडियो क्लिप बार-बार प्रसारित करने पर आपत्ति जताई। एक अन्य चैनल के दावे पर भी एतराज जताया कि धार्मिक श्ाोभायात्रा को निशाना बनाकर की गई हिंसा पूर्व-नियोजित थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत, लोकभवन में सम्मान समारोह आयोजित

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

रायपुर: रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर राज्यपाल ने किया नमन

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *