Google Analytics Meta Pixel जम्मू-कश्‍मीर के राजौरी-पुंछ में तैनात होंगी सीआरपीएफ की 18 कंपनियां - Ekhabri.com

जम्मू-कश्‍मीर के राजौरी-पुंछ में तैनात होंगी सीआरपीएफ की 18 कंपनियां

जम्मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले के ढांगरी गांव में छह निहत्थे लोगों के हत्यारे आतंकी अब बचेंगे नहीं। केंद्र सरकार ने आतंकी वारदात का कड़ा संज्ञान लेते हुए सीआरपीएफ की 18 अतिरिक्त कंपनियों को राजौरी और पुंछ जिलों में तैनात करने का फैसला किया है। इनमें से लगभग आठ कंपनियां बीते चौबीस घंटे के दौरान इन दोनों जिलों में पहुंच चुकी हैं और शेष अगले चंद दिनों में आ जाएंगी। प्रत्येक कंपनी में सामान्य तौर पर 100 जवान व अधिकारी होते हैं। गुरुवार से इन जवानों की तैनाती ढांगरी व आसपास के क्षेत्र में शुरू हो जाएगी।

 

 

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पिछले काफी समय से जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सटे राजौरी और पुंछ जिलों को फिर से दहलाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसी साजिश के तहत आतंकियों ने गत रविवार शाम को राजौरी के हिंदू बहुल ढांगरी गांव में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई और 10 अन्य घायल हो गए थे। आतंकी जाते समय इनमें से एक घर में आईईडी लगाकर गए थे, जिसमें सोमवार सुबह हुए धमाके में दो बच्चों की मौत और छह लोग घायल हो गए थे। राजौरी व पुंछ जिलों में पहले भी सीआरपीएफ की कुछ कंपनियां तैनात हैं। अभी तक इनकी आतंकरोधी अभियानों में भूमिका कश्मीर की तुलना में बहुत सीमित रही हैं।

 

आवश्यकता अनुसार आतंकरोधी अभियान

सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजौरी-पुंछ में जिन 18 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया जा रहा हैं, उनमें से आठ बुधवार दोपहर तक संबंधित जिलों में पहुंच चुकी थीं। इनमें से कुछ कश्मीर घाटी से और कुछ दिल्ली से पहुंची हैं। चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब से भी कुछ कंपनियां आ रही हैं। यह कंपनियां इन दोनों जिलों में पुलिस व सेना के साथ मिलकर आतंकरोधी अभियानों में भी हिस्सा लेंगी। जम्मू कश्मीर पुलिस में एसएसपी रैंक के एक अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती से राजौरी-पुंछ में आतंकी हिसा की ष्टि से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल और मजबूत होंगे।

अधिकारियों ने ढांगरी में जवानों को ठहराने के प्रबंध देखे 

बुधवार को सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी ढांगरी गांव में पहुंचे और कई जगह दौरा कर जवानों के रुकने के प्रबंध को देखा। सीआरपीएफ के आइजी रैंक के अधिकारी ने गांव के सरपंच धीरज शर्मा के साथ अन्य लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों को बताया कि यह तैनाती आपके जानमाल की रक्षा के लिए की जा रही है।

आतंकियों के सफाए के लिए आपरेशन जारीराजौरी जिले के ढांगरी गांव में दो बच्चों समेत छह लोगों के हत्यारे आतंकियों के सफाए के लिए सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है। इस पूरे आपरेशन की कामन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने संभाल रखी है। सोमवार से ही एडीजी राजौरी में ही रुके हुए हैं और पूरे आपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा लगातार बैठकें कर रण्नति बनाई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...