Google Analytics Meta Pixel महिला के 15 करोड़ के खेल से उड़ी 2 देशों की नींद - Ekhabri.com

महिला के 15 करोड़ के खेल से उड़ी 2 देशों की नींद

एक महिला ने 15 करोड़ के सोने की तस्‍करी का ऐसा खेल खेला कि सब हैरान रह गए। इससे केरल और संयुक्त अरब अमीरात की सरकार हिल गई। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात से पीली धातु की तस्‍करी अक्सर होती है, पर यह मामला बडा है। इसमें तिरुवनंतपुरम में स्थित यूएई का काउंसलेट जनरल ऑफिस भी शामिल है, क्‍योंकि सोना आया भी तो डिप्लोमैटिक कार्गो में,  जिसकी एयरपोर्ट पर कस्टम जांच नहीं होती।

इस घटना के बाद केरल में मुख्यमंत्री ने अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी एम. शिवशंकर को अपने पद से हटा दिया। क्योंकि यूएई के काउंसलेट जनरल ऑफिस में बैठकर सोने की तस्‍करी का रैकेट चलाने वाली वरिष्‍ठ अफसर स्वपना सुरेश है। वह काउंसलेट जनरल ऑफिस में बतौर एक्जीक्यूटिव जनरल काम करती है। पिछले हफ्ते दुबई से एक डिप्लोमैटिक कार्गो तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरा। नियम यह है कि इस कार्गो की कस्टम जांच नहीं होगी और इसे जल्दी रिलीज कर दिया जाएगा। कार्गो के बारे में जानकारी दी गई थी कि इसमें बाथरूम फिटिंग्स,  नूडल्स,  बिस्किट और खजूर रखे हैं। जिसे शारजाह के अल-जतार स्पाइसेज कंपनी ने भेजा है,  लेकिन कस्टम अधिकारियों को इसमें सोना आने की कहीं से सूचना मिली थी।

इस कार्गो को लेने यूएई के काउंसलेट जनरल के पूर्व पीआरओ सरिथ कुमार रिसीव करने आए थे। उन्होंने कहा कि वह काउंसलेट में काम करते हैं, लेकिन काउसंलेट ने कस्टम्स को खबर दे दी थी कि सरिथ को सालभर पहले ही निकाल दिया गया है। जिसके चलते उन्हें कार्गो रिसीव करने का अधिकार नहीं है। जब काउंसलेट के अन्य अधिकारियों के सामने कार्गो खोला गया तो सोने की तस्‍करी का खुलासा हुआ। कस्टम ने तत्काल सरिथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सरिथ ने साल 2016 से 2019 तक काउसंलेट में बतौर पीआरओ काम किया। इसके पहले वह दुबई के कॉमर्शियल बैंक इंटरनेशनल में काम करता था।

Read Also  प्रधानमंत्री किसान योजना में खत्म कर दी गई यह खास सुविधा

सरिथ से पूछताछ की गई तो उसने स्वपना सुरेश का नाम लिया और बताया कि सात महीने से काउंसलेट में एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी के पद पर काम कर रही स्वपना सुरेश इस रैकेट को चलाती है। स्वपना सुरेश भी दुबई में रह चुकी है। उसके पिता का वहां पर व्यवसाय है। वहीं से उसने ऐसे लोगों से संपर्क साधा जो रईस हैं और ऐसे कामों में लगे हुए थे।

2013 में स्वपना एआईएसएटीएस नाम की एयरपोर्ट सर्विस फर्म जुड़ गई। थोड़े दिन बाद ही उसकी एयरपोर्ट में सभी जगहों पर पहचान हो गई। फिर उसने एक और सीनियर एक्जीक्यूटिव के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई जिसके आधार पर वह एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों पर यौन शोषण का केस दर्ज कराती थी।

2016 में उसने तिरुवनंतपुरम में खुले यूएई के नए काउंसलेट जनरल ऑफिस में काम करना शुरू किया। उसे नौकरी इसलिए मिली क्योंकि उसकी संयुक्त अरब अमीरात में अच्छी पहचान थी। इसके बाद स्वपना सुरेश सामाजिक,  ब्यूरोक्रेटिक और राजनीतिक गलियारों में पहचान बढ़ाने लगी। कई बार तो वह खुद को डिप्लोमैटिक ऑफिसर भी बताती थी। इसके बाद 2017 में शारजाह के शासक केरल की चार दिन की यात्रा पर आए थे। तब उसने उनके साथ पूरी यात्रा की और उनकी बेहतरीन खातिरदारी कराई। साल भर पहले स्वपना सुरेश और सरिथ कुमार को काउंसलेट ने उनका आपराधिक बैकग्राउंड देखते हुए नौकरी से बाहर निकाल दिया,  लेकिन ऊंची पहुंच की वजह से स्वपना ने किसी तरह केरल स्टेट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में डेवलपमेंट मैनेजर की पोस्ट हासिल कर ली। इसके लिए उसने तत्कालीन आईटी सेक्रेटरी एम. शिवशंकर की मदद ली थी।

Read Also  बिहार विधानसभा में मंत्री ने स्पीकर से किया दुर्व्यवहार, इस्तीफा पर अड़े

विदेश में रह रहे स्वपना के भाई ने बताया स्वपना ने बारहवीं पास भी नहीं है। उसने बोर्ड परीक्षा भी नहीं दी थी अब कस्टम विभाग की टीम स्वपना सुरेश के साथ उन सभी लोगों की तलाश में लगी है जो इस स्मगलिंग रैकेट में शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *