रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 254 मिले मरीज मिले हैं। वहीं कुल 273 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में आज कोरोना से कुल 4 लोगों की मौत हुई है। लंबे समय बाद कोरोना के एक्टिव केस साढ़े तीन हजार से भी कम हो गये हैं।
राजधानी रायपुर में आज 71 नये केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में 28, गरियाबंद में 12, बिलासपुर में 16, रायगढ़ में 30, कोरिया में 11, सूरजपुर में 10 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं कांकेर में 1 संक्रमित की मौत हुई है।










