रायपुर, 19 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा और खनन प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में नव चयनित खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा किया गया है।
minning inspector selection list 19-Feb-2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों में अग्रणी है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
खनिज राजस्व और विकास में महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की धरती लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, हीरा, सोना और लिथियम जैसे बहुमूल्य खनिजों से परिपूर्ण है। खनिज क्षेत्र राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत है और सरकार खनिज राजस्व में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने नव नियुक्त खनि निरीक्षकों से खनिज अन्वेषण, खनन गतिविधियों और राजस्व संग्रहण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं पर प्रदेश और देश का भविष्य निर्भर करता है। खनिज विभाग में नई नियुक्तियों से विभागीय कार्यबल मजबूत होगा और खनन गतिविधियों को गति मिलेगी।
33 में से 32 नियुक्ति आदेश जारी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनि निरीक्षकों की चयन सूची जारी की गई थी। खनिज साधन विभाग ने 19 फरवरी 2026 को 32 खनि निरीक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी किए, जिनमें से 30 अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनि निरीक्षक के रूप में सभी अधिकारियों पर राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग पी. दयानंद और संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म रजत बंसल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...