Google Analytics Meta Pixel मोदी सरकार ने जब्त किया 1.25 लाख करोड़ का काला धन - Ekhabri.com

मोदी सरकार ने जब्त किया 1.25 लाख करोड़ का काला धन

मोदी सरकार ने 1.25 लाख करोड़ रुपये का काला धन जब्त किया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 4,300 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया गया है। यही नहीं, 1.75 लाख कंपनियों का पंजीकरण भी रद कर दिया गया है। पारदर्शिता मौजूदा सरकार के सुशासन माडल का एक प्रमुख पहलू है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का।

 

 

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि अपनी लंबे सार्वजनिक सेवाकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सुशासन का एक माडल पूरा किया है। अब इसी माडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा रहा है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग भी देख रहे वैष्ण्ाव ने कहा,”सुशासन का यह माडल आम नागरिक को हर चीज के केंद्र में रखता है और पारदर्शिता इसका प्रमुख आधार है।”

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया और यूपीआइ प्रणाली बनाई। उन्होंने कहा,” पूर्व पीएम राजीव गांधी ने एक बार कहा था कि अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो लाभार्थी तक 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं मगर वो दिन अब गए। अब योजनाओं का शत-प्रतिशत धन लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।”मंत्री ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयास में मोदी सरकार ने 45 करोड़ जन-धन खाते खोले और 26 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों को बांटे गए। इससे 2.20 लाख करोड़ रुपये का लीकेज बचा है। वैष्णव ने कहा कि सरकार ने आवंटन के लिए भी एक पारदर्शी नीति अपनाई है। इसी के परिणामस्वरूप स्पेक्ट्रम नीलामी आवंटन से 4.64 लाख करोड़ रुपये मिले और रिकार्ड 778 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन हुआ है।-4600 करोड़ से ज्यादा की

Read Also  पटवारियों ने SDM के खिलाफ खोला मोर्चा: Whatsapp पर धमकी भरे मैसेज भेजने का लगाया आरोप

 

 

बेनामी संपत्ति की जा चुकी है जब्त
-1.75 लाख कंपनियों का पंजीकरण भी रद किया गया
-100 प्रतिशत धन अब अब लाभार्थियों तक पहुंचता है योजनाओं का
-45 करोड़ जन-धन खाते खोले पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए

 

 

इस साल तीन हजार किलो से ज्यादा सोना किया जब्त
परिवर्तन एजेंसियों ने इस साल नवंबर तक 3,083 किलोग्राम सोना जब्त किया है और केरल में सबसे ज्यादा पीली धातु (690 किलोग्राम) जब्त की गई है। संसद में सोमवार को यह जानकारी दी गई। 2021 में केरल में 587 किलोग्राम और 2020 में 406 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। केरल के बाद इस साल नवंबर तक सर्वाधिक सोना महाराष्ट्र में 474 किलोग्राम जब्त किया गया। इसके अलावा तमिलनाडु में 440 और बंगाल में 369 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। वित्  राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार नीतिगत हस्तक्षेप करती है और तस्करी रोकने को हर संभव कदम उठाती है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में एनआइए ने सोने की तस्करी के मामलों की जांच की है और तीन चार्जशीट दायर की है। सोने की तस्करी को रोकने के लिए सीमा शुल्क क्षेत्र के अधिकारी और राजस्व खुफिया निदेशालय लगातार निगरानी रखते हैं।
कब कितना सोना जब्त
साल          सोना (किलोग्राम में)
2019          3,673
2020          2,154
2021          2,383
2022          3,083 (नवंबर तक)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...