Google Analytics Meta Pixel 300 एलपीजी सिलेंडरों के विस्फोट से दहल उठा बिहार का नवगछिया - Ekhabri.com

300 एलपीजी सिलेंडरों के विस्फोट से दहल उठा बिहार का नवगछिया

बिहार के भागलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 31 पर एलपीजी सिलेंडरों से लदे ट्रक में आग लगने के बाद हुए विस्फोटों से नवगछिया शहर दहल उठा। करीब एक घंटे तक तेज आवाज के साथ 300 सिलेंडर फटते रहे। हादसे के दौरान चालक ट्रक में फंस गया था इस वजह से उसके चिथड़े उड़ गए। यह हादसा नारायणपुर प्रखंड स्थित भगवान पेट्रोल पंप से 200 मीटर की दूरी पर हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि घटनास्थल से करीब आधे किलोमीटर के दायरे में सिलेंडर के मलबे बिखर गए।

 

 

 

विस्फोट के दौरान पंप की छत पर सिलेंडर का जलता हुआ मलबा गरने से वहां रखी पानी की टंकी भी फट गई। गनीमत रही कि पंप और वहां मौजूद कर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। विस्फोट थमने के बाद अग्निशमन विभाग की दस गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। सुबह साढ़े पांच बजे सड़क पर बिखरे मलबों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। करीब चार घंटे तक एनएच 31 पर वाहनों का परिचालन ठप रहा। अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

 

 

 

बताया गया कि ट्रक पर भारत गैस नामक कंपनी के 450 सिलेंडर लदे थे। इनमें से 300 फट गए। ट्रक भागलपुर से रसोई गैस सिलेंडर लादकर बेगूसराय जिले के बखरी जा रहा था। घटनास्थल पर मांस के टुकड़े बिखरे हुए थे। स्वजनों के आने के बाद पता चला कि ये टुकड़े चालक के शरीर के थे। चालक मंटू यादव मुंगेर जिले के शंकरपुर का रहने वाला था। घटनास्थल पर पहुंचे उसके पिता छतरी यादव ने बताया कि बेटे के साथी ट्रक चालक ने उन्हें फोन कर बताया कि नारायणपुर में सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगी है। वह ट्रक मंटू यादव ही चला रहा था। स्वजनों ने ही मंटू के शरीर के टुकड़ों को एकत्र किया।

Read Also  कूनो के रंग में रच-बस गए चीते, जंगल में स्वच्छंद घूम रहे

 

 

प्रत्यक्षदर्शी फतुली यादव ने बताया कि एनएच किनारे उसका आवास है। धमाके की आवाज सुन वह झोपड़ी में दुबक गया। जलता हुआ मलबा गिरने से जब उसकी झोपड़ी में आग लग गई तो वह जैसे-तैसे वहां से भागा और अपनी जान बचाई। झोपड़ी में रखा सारा सामान, कंबल और भूसा आदि जल गया। उसने आग लगे ट्रक से निकलकर भागते एक आदमी को भी देखा। भागने वाला आदमी कौन था, इसका पता नहीं चल पाया है। बलाहा के मनोज यादव, अनिक यादव और नेपाली सिंह की झोपड़ियां भी जल गईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...