Google Analytics Meta Pixel गिल-पुजारा की सेंचुरी पर झूमे विराट:टेक्निकल फॉल्ट के कारण DRS नहीं ले सका बांग्लादेश - Ekhabri.com

गिल-पुजारा की सेंचुरी पर झूमे विराट:टेक्निकल फॉल्ट के कारण DRS नहीं ले सका बांग्लादेश

भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो चुका है। पहले सेशन में बांग्लादेश को 150 रन पर ऑल आउट करने के बाद भारत ने 258/2 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर की। चेतेश्वर पुजारा (102*) और शुभमन गिल (110) ने शतक जड़े। 513 रन के टारगेट के जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 42 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन शुभमन गिल के शतक पर पूरा इंडियन ड्रेसिंग रूम झूम उठा। चेतेश्वर पुजारा ने 1442 दिनों बाद टेस्ट में शतक लगाया। वहीं, तकनीकी गलती के कारण बांग्लादेश की टीम अहम मौके पर DRS का यूज नहीं कर सकी।

बांग्लादेश नहीं ले सका DRS
भारत की पहली पारी के 32वें ओवर में बांग्लादेश अहम मौके पर रिव्यू का इस्तेमाल नहीं कर सका। यासिर अली ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल डाली। बॉल टर्न होकर शुभमन गिल के पैड पर लगी। बांग्लादेशी प्लेयर्स ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर के डिसीजन को चैलेंज करने के लिए DRS लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने कहा कि टेक्निकल फॉल्ट के कारण DRS काम नहीं कर रहा है। बांग्लादेशी इस डिसीजन से नाखुश नजर आए, लेकिन उन्हें मजबूरी में गिल को नॉटआउट मानना पड़ा।

पुजारा की सेंचुरी पर झूमे विराट
भारत के चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 1442 दिनों बाद सेंचुरी लगाई। उन्होंने 130 बॉल पर 102 रन की नॉटआउट पारी खेली। इससे पहले 3 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पिछला टेस्ट शतक लगाया था। करीब 47 महीनों बाद आए शतक को देख पुजारा के सामने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली भी झूम उठे। उन्होंने पुजारा को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। यह पुजारा के टेस्ट करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी है।

Read Also  आम आदमी पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाल कर पुलवामा में हुए वीर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

गिल की पहली सेंचुरी पर ड्रेसिंग रूम खुश
भारत के लिए शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा। उन्होंने 152 बॉल में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। 99 के स्कोर पर चौका मारकर ही उन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी की। यह गिल के टेस्ट करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी है। शतक पूरा होते ही इंडियन ड्रेसिंग रूम में बैठे भारत के कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली समेत कोचिंग स्टाफ के मेंबर्स भी खुश हो उठे। सभी ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए गिल की सेंचुरी सेलिब्रेट की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...