Google Analytics Meta Pixel भारतीय नौसेना में शामिल हुआ विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ - Ekhabri.com

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ

स्वदेश निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत “मोरमुगाओ” रविवार को भारतीय सेना में शामिल हो गया। इस मौके पर नौसेना बंदरगाह पर आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने कहा कि 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ आईएनएस मोरमुगाओ युद्धपोत डिजाइन और विकास में भारत की उत्कृष्टता का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य भारत को स्वदेशी जहाज निर्माण केंद्र बनाना है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भारत दुनिया के लिए पोत बनाएगा।

 

 

रक्षा मंत्री ने मोरमुगाओ की खूबिया बताते हुए कहा कि यह भारत में बना अत्यंत शक्तिशाली युद्धपोत है। इसके शामिल होने से नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। यह दुनिया की आधुनिकतम तकनीकों से सुसज्जित मिसाइल वाहक पोत है। यह नौसेना की न सिर्फ आज की बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम है। यह पोत भारत की स्वदेशी पोत निर्माण क्षमता को भी दर्शाता है।

 

 

आईएनएस मोरमुगाओ गोवा के एक शहर के नाम पर बना “विशाखापत्तनम” श्रेणी का दूसरा विद्धवंसक पोत है। इसका डिजाइन भारतीय नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है, और निर्माण मुंबई के मझगांव डाक लिमटेड में हुआ है। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार ने कहा कि मोरमुगाओ को नौसैना में शामिल करना स्वदेशी पोत निर्माण में एक और मील का पत्थर है। खासतौर से तब, जब साल भर के अंदर ही हमने आईएनएस विशाखापत्तनम को नौसेना में शामिल किया था। यह इस बात का संकेत है कि पिछले एक दशक में हमने स्वदेशी पोतों के डिजाइन एवं निर्माण में काफी प्रगति की है।

Read Also  मोदी बोले- जिन लोगों को हार मिली है, उन्हें सदमे से बाहर निकलने में महीनों लगेंगे

 

बता दें कि गोवा के एक शहर के नाम पर निर्मित विशाखापत्तनम पोत का जलावतरण 19 दिसंबर, 2021 को उस वक्त हुआ था जब गोवा अपनी मुक्ति की साठवीं वर्षगांठ बना रहा था। इस अवसर पर चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई एवं गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत भी उपस्थित थे।

 

 

रक्षामंत्री ने पुराणों का हवाला देकर बताया समुद्र का महत्व  
रक्षा मंत्री ने देश की समुद्री सुरक्षा में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के लिए “पुराणों” का भी हवाला दिया। राजनाथ ने कहा कि हमारे पुराण समुद्र के महत्व का उल्लेख करते हैं। शायद ही कोई ऐसी कहानी हो जिसमें समुद्र का जिक्र न हो। महाकाव्य रामायण में समुद्र की भूमिका से सभी अच्छी तरह परिचित हैं। समुद्र धन और समृद्धि का स्रोत है। नौसेना कर्मी हमारे समुद्र की रक्षा करते हैं, इसलिए वे हमारी संपत्ति और समृद्धि की भी रक्षा कर रहे हैं।

 

ये हैं विशेषताएं
-163 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा है आइएनएस मोरमुगाओ
7,400 टन है इसका युद्धपोत का वजन, इसमें चार शक्तिशाली गैस टर्बाइन लगी हैं
-30 समुद्री मील यानी 55 किलोमीटर प्रति घंटा है इसकी अधिकतम गति
300 किलोमीटर दूर से जमीन या समुद्र में लक्ष्य पर निशाना लगाने में सक्षम हैं इस पर लगी मिसाइलें
-70 किलोमीटर दूर तक आसमान में उड़ान भरते विमान को मार गिराने में सक्षम हैं इसकी मिसाइलें
-यह युद्धपोत कई खतरनाक हथियारों से लैस है। इस पर सतह से सतह एवं सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तैनात हैं।
-यह अत्याधुनिक सर्विलांस रडार से सुसज्जित है जोकि बड़ी आसानी से लक्ष्य का पता लगाकर उसे भेदने में सक्षम है।
-इस पर लगे स्वदेशी राकेट लांचरों के कारण यह पोत पनडुब्बियों के विरुद्ध भी मोर्चा लेने में सक्षम है।
-इसकी स्टेल्थ तकनीक इसे दुश्मन देशों के रडारों से बचाए रखने में भी सहायक है।
-यह परमाणु, जैविक और रासायनिक (एनबीसी) तीनों प्रकार के युद्धों में कारगर साबित होगा।
-इस युद्धपोत पर बेहद खराब मौसम के दौरान भी नौसेना के हेलीकाप्टर लैंड कर सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...