बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी पर करीब 13.5 करोड़ रुपये की लागत से बना आहोक घाट पुल उद्घाटन से पूर्व ही ध्वस्त हो गया। बूढ़ी गंडक नदी पर बने इस पुल के बीच का हिस्सा टूटकर नदी में समा गया है।
यह पुल साहेबपुर कमाल प्रखंड के रहुआ, सादपुर व चौकी पंचायत के आहोक कृर्ति टोल को विष्णुपुर आहोक पंचायत से जोड़ता है। पुल टूटने से लगभग 40 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। अब लोगों को खगड़िया जिला मुख्यालय होकर लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर साहेबपुर कमाल आना होगा अथवा नदी में नाव के सहारे आवागमन करना होगा। प्रदेश की पूर्व मंत्री व बलिया (अब साहेबपुर कमाल विधानसभा) की तत्कालीन विधायक परवीन अमानुल्लाह ने पुल निर्माण की अनुशंसा की थी। जबकि, 2016 में पुल का शिलान्यास साहेबपुर कमाल के पूर्व विधायक श्रीनारायण यादव ने किया था। 23 फरवरी, 2016 से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
नाबार्ड योजना के तहत बूढ़ी गंडक नदी पर इस उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण 13 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। पुल की लंबाई 206 मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर है। पुल के एक ओर पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी ओर आहोक कीर्ति टोल की ओर से पहुंच पथ का काम पूरा नहीं हुआ था। पुल निर्माण की जिम्मेदारी मां भगवती कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई थी। पुल का काम कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बलिया द्वारा कराया गया था।
पिलर के बीच देखी गई थी दरार
तीन दिन पहले पुल में पिलर नंबर दो व तीन के बीच दरार देखी गई थी। इसकी सूचना मिलते ही बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र, सीओ सतीश कुमार, बीडीओ राजेश कुमार राजन मौके पर पहुंचे और पुल का जायजा लिया। साथ ही दोनों ओर पक्की दीवार खड़ी कर चौकीदार की तैनात कर दी थी, ताकि कोई आदमी या वाहन नहीं चढ़ सके, क्योंकि, औपचारिक उद्घाटन नहीं होने के बावजूद स्थानीय लोग पुल का उपयोग करने लगे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...
By User 6 /
May 13, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...