सर्दियों में ड्राई स्किन से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. सूखी, परतदार और फटी त्वचा छूने में खुरदरी और दर्दनाक होती है, साथ ही देखने में भी डल, बेजान नजर आती है. यदि साबुन से चेहरा साफ करें, तो यह और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है. ड्राई स्किन होने पर त्वचा में नमी की कमी हो जाती है. ड्राई स्किन होने के कारण स्किन इंफेक्शन होने की संभावना भी रहती है. यदि आप मॉइस्चराइजर लगा रहे हैं, उसके बाद भी त्वचा रूखी और बेजान ही रहती है तो आप अपने डाइट में बदलाव लाकर देखें. आप कुछ ऐसे फूड्स और पेय का सेवन करें, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. जानें, ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो ड्राई स्किन की समस्या को दूर करके त्वचा में नमी बनाए रखते हैं.
कीवी– यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक ड्राई रहती है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं. कीवी फल में विटामिन सी काफी अधिक होता है. विटामिन सी की कमी होने से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इसके साथ ही जोड़ों में दर्द, घाव भरने में देरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. त्वचा को हाइड्रेट रखने में विटामिन सी फायदेमंद है. इसके अलावा, ये विटामिन इम्यूनिटी को भी मजबूत रखता है. विटामिन सी का सेवन मोतियाबिंद के विकास के जोखिम को कम कर सकता है. ठंड के लक्षणों की गंभीरता को कम करता है.

नट्स का करें सेवन– डाइट में नट्स शामिल करके भी स्किन की नमी को बनाए रख सकते हैं. आप अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता, हेज़ल नट्स आदि खाएं. इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, बी समूह के विटामिन, विटामिन ई आदि होते हैं, जो त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं. इसके अलावा, इनमें मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, डायटरी फाइबर भी होते हैं, जो कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं. त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. इनके सेवन से कोशिकाएं हाइड्रेटेड बनी रहती हैं. इस तरह से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग नजर आती है.

एवोकाडो खाएं- एवोकाडो के सेवन भी त्वचा हेल्दी रहती है. नमी बरकरार रहती है. इस फल में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन के सहित फोलेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. ये सभी पोषक तत्व स्किन की टिशू को दुरुस्त रखते हैं. स्किन सेल्स की मरम्मत करके त्वचा को हाइड्रेट बनाते हैं. एवोकाडो खाने से झुर्रियों की समस्या से भी बचाव होता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...