भारतीय नौसेना की ताकत में और इजाफा हुआ। कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी आइएनएस वागीर को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित आईएनएस वागीर को नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में एक समारोह में कमीशन किया गया। हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती उपस्थिति के बीच इसे नौसेना में शामिल किया जाना और भी अहम है। यह पनडुब्बी बेहतरीन सेंसर, टारपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। आत्मरक्षा के लिए इसमें अत्याधुनिक टारपीडो डिकाय सिस्टम है।
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि यह पनडुब्बी भारतीय सेना की मारक क्षमता को बढ़ावा देने का काम करेगी और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह दुर्जेय हथियारों और स्टील्थ तकनीक से लैस है। उन्होंने कहा कि वागीर 24 महीने के भीतर नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी पनडुब्बी है। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है और भारत के जहाज निर्माण उद्योग के आने वाले युग और हमारे रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र की परिपक्वता को रेखांकित करती है।
नौसेना ने कहा कि इस पनडुब्बी को एंटी सबमरीन युद्ध, खुफिया सूचना जुटाने, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और सर्विलांस के काम में इस्तेमाल लाया जा सकता है। इसे समुद्र के तट और समुद्र के भीतर यानि दोनों जगह तैनात किया जा सकता है। यह दुनिया के बेहतरीन सेंसर से लैस है। यह पर्याप्त वायर गाइडेड टारपीडो और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से सुसज्जित है जोकि दुश्मन के बड़े बेड़े तक को मात दे सकती है। नौसेना ने कहा कि पनडुब्बी में विश्ोष अभियानों के लिए समुद्री कमांडो को लांच करने की क्षमता भी है। इसके शक्तिशाली डीजल इंजन गुप्त मिशन के लिए बैटरी को जल्दी से चार्ज कर सकते हैं।
मझगांव डाक शिपबिल्डर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नारायण प्रसाद ने कहा कि वागीर ने फरवरी 2022 से 11 महीनों के भीतर समुद्री परीक्षण पूरा कर लिया है। इसकी कमीशनिंग ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब वर्तमान की मांग है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पर्याप्त रूप से जवाब दे।
साइलेंट किलर है आइएनएस वागीर
आइएनएस वागीर बड़े चुपचाप ढंग से अपने मिशन को अंजाम दे सकती है, इसे साइलेंट किलर माना जा है। स्टील्थ तकनीक से लैस इस पनडुब्बी को रडार भी आसानी से पकड़ नहीं पाते। इसमें 533 एमएम के आठ टारपीडो टयूब हैं, जिनमें मिसाइलें लोड की जा सकती हैं। यह पनडुब्बी समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने का भी काम कर सकती है और इससे दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी खूबियों को देखते हुए इसे वागीर (सैंड शार्क) का नाम दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...