Google Analytics Meta Pixel समय पर CR नहीं लिखा तो भारी पड़ेगा:बिजली कंपनी ने नियम बदला - Ekhabri.com

समय पर CR नहीं लिखा तो भारी पड़ेगा:बिजली कंपनी ने नियम बदला

रायपुर-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने वार्षिक गोपनीय चरित्रावली-ACR के लिए नए निर्देश जारी किये गये हैं। इसमें समय पर ACR जमा नहीं करने पर वेतन भुगतान रोकने और अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रावधान किया गया है। इससे अधिकारी-कर्मचारियों के CR समय पर लिखे जाएंगे और उन्हें समय पर पदोन्नति एवं उच्च वेतनमान का लाभ मिल सकेगा। ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया, कई बार CR प्रतिवेदन अत्यंत विलंब से जमा किये जाने पर कर्मचारी-अधिकारी की पदोन्नति, उच्च वेतनमान प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब होता है। अब प्रतिवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा 10 सितंबर तय की गई है। ऐसा इसलिए ताकि प्रति वर्ष के प्रारंभ में ही यानी जनवरी में पदोन्नति पैनल बनाया जा सके। यदि संबंधित कर्मचारी-अधिकारी निर्धारित तिथि तक सभी लंबित प्रतिवेदन जमा नहीं करते हैं। उसके बाद रिमाइंडर दिया जाएगा। उसके बाद भी तय समय सीमा में नहीं जमा करते हैं तो भुगतान योग्य वेतन के 50% का भुगतान अस्थायी रूप से स्थगित रखा जाएगा। संबंधित कर्मचारी-अधिकारी की ओर से सभी लंबित प्रतिवेदन उच्च कार्यालय में जमा करने की सूचना उनकी ओर से प्राप्त होने के बाद संबंधित लेखाविभाग सभी स्थगित भुगतान एक साथ जारी करेगा। अगर निर्धारित तिथि के 30 दिन के बाद तक भी किसी संबंधित अधिकारी द्वारा अपना मूल्यांकन प्रतिवेदन नहीं जमा किया जाता है तो प्रतिवेदक अधिकारी इस आशय की टिप्पणी दर्ज करते हुए स्वयं मूल्यांकन कर समीक्षक अधिकारी को मूल्यांकन प्रतिवेदन प्रेषित कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया, अगर 31 दिसंबर तक कुछ कर्मचारी-अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली प्राप्त नहीं होती है तो ऐसे सभी संबंधित कर्मचारी-अधिकारियों के पिछले वर्षों के उपलब्ध वार्षिक गोपनीय चरित्रावली के आधार पर पदोन्नति का पेनल जनवरी महीने में बनाया जाएगा। परन्तु उस कर्मचारी-अधिकारी के पदोन्नति पर अंतिम निर्णय, सभी आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त होने पर ही लिया जाएगा। नये निर्देशों में कहा गया है, रिपोर्ट के निर्धारित समय सीमा के एक माह से अधिक विलंबित होने पर या निर्देशों का पालन नहीं होने पर, नियंत्रणकर्ता अधिकारी या संबंधित कंपनी के मानव संसाधन विभाग की ओर से सभी संबंधित कर्मचारी-अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उसके बाद सक्षम अधिकारी के माध्यम से “कारण बताओ नोटिस’’ जारी होगा। उसके जवाब के आधार पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...