Google Analytics Meta Pixel भूकंप के आठ दिन बाद मलबे से जिदा निकाले गए सात लोग - Ekhabri.com

भूकंप के आठ दिन बाद मलबे से जिदा निकाले गए सात लोग

तुर्किये और सीरिया में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। छह फरवरी को आए शक्तिशाली भूकंप के आठ दिन बाद भी लोगों के मलबे से जिंदा मिलने का चमत्कार जारी है। मंगलवार को तुर्किये में एक महिला समेत नौ लोगों को मलबे से अलग-अलग जिदा निकाला गया है। दोनों देशों में मृतकों की संख्या 41 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है।

 

 

तबाही मचाने के 200 घंटे से अधिक समय बाद भी मलबे से बचे लोगों को निकालना जारी है। मीडिया रिपोर्ट में तुर्किये के अंताक्या शहर में एक महिला को मलबे से जिंदा निकाला गया। इसी तरह कहरामनमारस प्रांत में एक ध्वस्त इमारत के नीच दबे दो सगे भाइयों को जिंदा बचाया गया। इनकी उम्र 17 और 21 साल है। इस बीच, तुर्किये में सहायता को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। टेंट और खुले आसमान में रह रहे पीड़ित मदद की आस लगाए हुए हैं।

 

 

तुर्किये के 10 प्रांत भूकंप से प्रभावित हैं और करीब 1.35 करोड़ लोग बेघर हो गए हैं। आपदा प्रबंधन दल ने बताया कि तुर्किये में मृतकों की संख्या 35,418 और सीरिया में 5,814 से अधिक हो चुकी है। इस बीच, केरल के मूल निवासी व यूएई में रह रहे एनआरआई शमशीर वयालिल ने 11 करोड़ रुपये की मदद दी है। वह बुर्जील होल्डिग के संस्थापक और चेयरमैन हैं।

 

 

तुर्की के राष्ट्रपति ने भूकंप पीड़ित के नवजात का नाम रखा
आइएएनएस के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस्तांबुल के एक अस्पताल में एक भूकंप पीड़ित के नवजात बच्चे का नामकरण किया। अनादोलु समाचार एजेंसी ने बताया कि सोमवार को, भूकंप के बचे लोगों से मिलने के लिए अस्पताल जाने के दौरान, एर्दोगन से त्रासदी पीड़िता ने अपने नवजात शिशु का नाम रखने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उन्होंने बच्चे का नाम आयसे बेतुल रखा।

Read Also  इंस्टाग्राम पर फेमस कपल को फोटोज़ डालने पर 16 साल जेल और 74 कोड़े की सजा

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने तुर्किये, सीरिया के लिए सहायता भेजी
इस बीच भारत ने भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया के लिये आपात राहत सहायता के तौर पर सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जीवन रक्षक दवाएं, सुरक्षा सामग्री, गंभीर स्वास्थ्य सेवा उपकरण भेजे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तुर्किये और सीरिया को जीवन रक्षक आपात दवाएं, सुरक्षा सामग्री, चिकित्सा उपकरण, गंभीर स्वास्थ्य सेवा उपकरण आदि भेज रहा है।

 

 

बयान के अनुसार, छह फरवरी को 12 घंटे के भीतर हिंडन हवाई अड्डे से तीन ट्रक राहत सामग्री भेजी गई जिसमें आपात जीवन रक्षक दवाएं, सुरक्षा सामग्री शामिल हैं। इसके बाद 5,945 टन आपात राहत सामग्री भेजी गई जिसमें जीवन रक्षक दवाएं, दो प्रकार की सुरक्षा सामग्री और तीन तरह के गंभीर स्वास्थ्य सेवा उपकरण शामिल हैं। 10 फरवरी को भी दवाएं और अन्य सामग्री शामिल भेजी गईं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...