Google Analytics Meta Pixel भविष्य में होने वाली बीमारियों से आगाह करेगा हमारा जीन - Ekhabri.com

भविष्य में होने वाली बीमारियों से आगाह करेगा हमारा जीन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञानी जीनोम कुंडली की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। शिशु के जीन से पता लगा सकेंगे कि भविष्य में उसे कब और कौन सी बीमारी होने का खतरा है। डीएनए के अनुसार विशिष्ट दवाएं बनाना संभव हो सकेगा। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग में प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में मार्च के दूसरे सप्ताह में हुए दुनिया भर के जीन विज्ञानियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस सिद्धांत को व्यावहारिक रूप देने पर विमर्श हुआ।

 

 

प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि हमने विभाग में एक जीन बैंक है, जिसमें 3000 से ज्यादा लोगों के रक्त के नमूने संरक्षित हैं। विभाग में जीन परीक्षण नि:शुल्क किया जाता है। यह सिद्ध हो चुका है कि कुछ बीमारियों के लिए विशेष जीन जिम्मेदार होते हैं। जांच से पता लगा सकते हैं कि किसी व्‍यक्ति में टाइप-टू डायबिटीज या दिल की बीमारियों के लिए जिम्मदार जीन है या नहीं। यहां तक कि शिशु को आगे चलकर कौन सी बीमारी किस उम्र तक हो सकती है, बताया जा सकता है। इससे सुरक्षा और बचाव के उपाय अपनाने में मदद मिलेगी।

 

 

जीन म्‍यूटेशन से हार्ट अटैक का खतरा सात गुना
एक स्वस्थ व्‍यक्ति भी जीन म्‍यूटेशन (परिवर्तन) के कारण आनुवंशिक बीमारियों का शिकार हो सकता है। कई बार जीवनशैली का भी असर पड़ता है। भारत में जहां सजातीय विवाह का चलन है, डीएनए आनुवांशिक इतिहास के साथ हमारी उत्पत्ति, माइग्रेशन रूट (स्थानांतरण की राह) और बायो जियोग्राफिक ओरिजिन (जैव भौगोलिक उत्पत्ति) के बारे में सटीक रूप से बता सकता है। पंजाब के अजनाला के बलिदानियों के कंकालों के के डीएनए अध्यनय से ही पता चला कि वे पंजाब या बंगाल नहीं, गंगा घाटी के निवासी थे।

Read Also  Delhi pollution : आज से दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-3, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां, क्या हैं इसके मायने

 

 

 

ज्ञानेश्वर चौबे के अनुसार हाल ही में भारत में 40 से 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से मृत्यु होने के कई मामले देखने में आए। कुछ मामलों में पुष्टि हुई कि ऐसा 11वें क्रोमोजोम के एमवाईबीपीसी3 जीन के 25 आधार जोड़ी के लुप्त हो जाने की वजह से हार्ट अटैक आया। अध्ययन बताता है कि जिस व्‍यक्ति में जीन म्‍यूटेशन पाया जाता है, उसे हार्ट अटैक का खतरा सात गुना तक बढ़ जाता है। अध्ययन यह भी बताता है कि देश में 4.5-5 प्रतिशत भारतीयों में यह म्‍यूटेशन पाया जाता है।

 

 

 

यानी एक बहुत बड़ी आबादी को पता ही नहीं कि उन्हें 40-45 वर्ष या इससे भी कम आयु मे हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज्यादा है। इस तरह का टेस्ट या जीनोम अध्ययन लोगों को सचेत कर लंबी और स्वस्थ जिदगी जीने का अवसर दे सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *