काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञानी जीनोम कुंडली की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। शिशु के जीन से पता लगा सकेंगे कि भविष्य में उसे कब और कौन सी बीमारी होने का खतरा है। डीएनए के अनुसार विशिष्ट दवाएं बनाना संभव हो सकेगा। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग में प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में मार्च के दूसरे सप्ताह में हुए दुनिया भर के जीन विज्ञानियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस सिद्धांत को व्यावहारिक रूप देने पर विमर्श हुआ।
प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि हमने विभाग में एक जीन बैंक है, जिसमें 3000 से ज्यादा लोगों के रक्त के नमूने संरक्षित हैं। विभाग में जीन परीक्षण नि:शुल्क किया जाता है। यह सिद्ध हो चुका है कि कुछ बीमारियों के लिए विशेष जीन जिम्मेदार होते हैं। जांच से पता लगा सकते हैं कि किसी व्यक्ति में टाइप-टू डायबिटीज या दिल की बीमारियों के लिए जिम्मदार जीन है या नहीं। यहां तक कि शिशु को आगे चलकर कौन सी बीमारी किस उम्र तक हो सकती है, बताया जा सकता है। इससे सुरक्षा और बचाव के उपाय अपनाने में मदद मिलेगी।
जीन म्यूटेशन से हार्ट अटैक का खतरा सात गुना
एक स्वस्थ व्यक्ति भी जीन म्यूटेशन (परिवर्तन) के कारण आनुवंशिक बीमारियों का शिकार हो सकता है। कई बार जीवनशैली का भी असर पड़ता है। भारत में जहां सजातीय विवाह का चलन है, डीएनए आनुवांशिक इतिहास के साथ हमारी उत्पत्ति, माइग्रेशन रूट (स्थानांतरण की राह) और बायो जियोग्राफिक ओरिजिन (जैव भौगोलिक उत्पत्ति) के बारे में सटीक रूप से बता सकता है। पंजाब के अजनाला के बलिदानियों के कंकालों के के डीएनए अध्यनय से ही पता चला कि वे पंजाब या बंगाल नहीं, गंगा घाटी के निवासी थे।
ज्ञानेश्वर चौबे के अनुसार हाल ही में भारत में 40 से 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों की हार्ट अटैक से मृत्यु होने के कई मामले देखने में आए। कुछ मामलों में पुष्टि हुई कि ऐसा 11वें क्रोमोजोम के एमवाईबीपीसी3 जीन के 25 आधार जोड़ी के लुप्त हो जाने की वजह से हार्ट अटैक आया। अध्ययन बताता है कि जिस व्यक्ति में जीन म्यूटेशन पाया जाता है, उसे हार्ट अटैक का खतरा सात गुना तक बढ़ जाता है। अध्ययन यह भी बताता है कि देश में 4.5-5 प्रतिशत भारतीयों में यह म्यूटेशन पाया जाता है।
यानी एक बहुत बड़ी आबादी को पता ही नहीं कि उन्हें 40-45 वर्ष या इससे भी कम आयु मे हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज्यादा है। इस तरह का टेस्ट या जीनोम अध्ययन लोगों को सचेत कर लंबी और स्वस्थ जिदगी जीने का अवसर दे सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...