बच्चे की चाहत में एक बच्ची की बलि देने की घटना को लेकर सोमवार को कोलकाता के कई इलाकों तिलजला, बंडेल गेट, पिकनिक गार्डेन और पार्क सर्कस में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बंडेल गेट ब्रिज पर पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। एक मोटरसाइकिल को भी फूंक डाला। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी पर पथराव किया।
जानकारी के अनुसार तिलजला के आलोक कुमार ने संतान प्राप्ति के लिए सात साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके फ्लैट से बोरी से बच्ची की लाश बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची रविवार सुबह से ही लापता थी। वह उसी बिल्डिग में रहती थी, जिसमें आलोक रहता है। आलोक ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह पिछले सात साल से नि:संतान है। रिश्तेदारों व पड़ोसियों के तानों से तंग आ गया था। एक तांत्रिक के कहने पर उसने बच्ची की हत्या की है। इसकी जानकारी मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद वे रेललाइन पर झंडे लेकर खड़े हो गए और लोकल ट्रेनें रोक दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय बंगाल दौरे के बीच उन्होंने ट्रेनों पर पथराव किया। इसी तरह पिकनिक गार्डेन, तिलजला और पार्क सर्कस इलाकों में चक्काजाम करते हुए बसें रोक दीं। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की तो झड़प शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। हालात बिगड़ते देख अन्य पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। कोलकाता पुलिस की रैपिड एक्शन फोर्स को भी उतारा गया। इससे प्रदर्शननकारी और भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शननकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति काबू में आई और ट्रेन सेवाएं बहाल हो सकीं। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच में पुलिस के निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए दोषियों की कड़ी सजा देने की मांग की है। इससे पहले रविवार रात भी घटना के प्रतिवाद में तिलजला थाने पर हमला किया गया था। उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस को उस तांत्रिक की तलाश है, जिसके कहने पर वारदात हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 13, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...