Google Analytics Meta Pixel खास खबर : निजी अस्पताल मौका में मार रहे चौका - Ekhabri.com

खास खबर : निजी अस्पताल मौका में मार रहे चौका

  • कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज में निजी अस्पताल दे रहे लाखों का बिल
  • मृत्यु के बाद परिजन भटक रहे अंतिम संस्कार के लिए

केस-1
पिछले 15 दिन से 52 वर्षिय एक मरीज एक निजी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। 12 दिन पूरे होने के बाद हालत नाजुक हुई, वेंटीलेटर में रखने के बाद भी मरीज की मृत्यु हो गई, अस्पताल का बिल 7 लाख, 600 रुपए बना, जिसे परिजनों को जमा करना पड़ा।

केस-2
60 वर्षीय कोरोना से पीड़ित महिला की मौत हो गई, निजी अस्पताल में बिल की रकम करीब 4 लाख देना पड़ा। मृत्यु के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाते रहे, कुछ नहीं हुआ।आखिरकार निजी अस्पताल की एंबुलेंस को किराया देकर मुक्तिधाम जाना पड़ा। प्रशासन की तरफ से कोई भी सुविधा नहीं मिली।

केस-3
राजधानी के एक बड़े निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना पीड़ित मरीज ने दम तोड़ा। मरीज के इलाज का बिल बना 12 लाख 50 हजार। लगभग 8 लाख की राशि जमा कराई लगई, बची हुई रकम पूरी नही पटा पाने के कारण परिजनों को मृतक का शव लेने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। तमाम मिन्नत के बाद करीब ढेड़ लाख और जमा करने के बाद मृतक का शव सौंपा गया।

रोज ऐसे दर्जनो शिकायते सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से सामने आता है जिसके चलते भगवान का दर्जा रखने वाले डॉक्टर, नर्स और वर्तमान के कोरोना वारियर्स के प्रति केवल आम लोगो मे गुस्सा दिखता है।दरअसल कोरोना संक्रमण काल मे निजी अस्पताल फायदा उठाने का कोई कसर नही छोड़ रहे है। कोविड इलाज के लिए सरकार ने जो दर (रेट) निधार्रित किए गए, उसके बाद यदि निजी अस्पताल का बिल देखा जाए तो इससे ज्यादा एक मोटी रकम मरीजो को चुकानी पड़ रही है। जिसके चलते यह कहने में किसी को संकोच नही की सरकार का दिशा निर्देश का निजी अस्पताल खुलेआम उलंघन कर रहे हैं।

Read Also  Corona पर रिसर्च करने के लिए 14 वर्षीय अनिका को मिला लाखों का ईनाम

आए दिन सोशल मीडिया में खबरे और लोगों की परेशानियो से जुड़ी खबरे वायरल होती है,कुछ खबरों के पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ हो सकता है, मगर ज्यादातर खबरें परिजनों के बताए अनुसार ही सामने आ रही है। सबसे ज्यादा दुःखद हालात तब सामने आता है, जब इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद भी उसमें कमाई ढूंढी जाए, यदि परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है, तो यह निराशाजनक ही है।इसकी मुख्य वजह सरकार और प्रशासन की लाचार व्यवस्था है, जिसके कारण न तो समय पर अंतिम संस्कार हो पा रहा है और न ही लोगों को आसानी से मुक्तिधाम मृतक को ले जाने के व्यवस्था हो पा रही है।

एक ओर प्रशासन दावा करता है कि सभी कोरोना संक्रमित से होने वाली मौत का अंतिम संस्कार प्रशासन की ओर से मुफ्त में होता है, वहीं दूसरी ओर सुविधा न होने की बात कह कर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने राजधानी में लगभग 8 मुक्तिधाम हैं, जहां कोरोना मरीजो का मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद अजीब किस्सा सुनने को मिला।


बुधवार को Ekhabri.com से चर्चा के दौरान कुछ परिजनो ने बताया कि मृत शरीर को अंतिम संस्कार तक ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। संबंधित अधिकारियों से एंबुलेंस की सुविधा के लिए कहा गया, उस पर उन्होंने प्राइवेट एंबुलेंस करने को कह दिया। किसी तरह से यह इंतजाम हुआ और मुक्तिधाम के लिए परिजन निकले तो उन्हें मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 4 पीपीई किट खरीदना पड़ा, जिसे दो बॉड़ी पकड़ने वाले और दाहसंस्कार करने वाला औैर एक पंडित को पहनाया गया। चौकाने वाली बात यह थी गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर को यही नहीं पता था कि अंतिम संस्कार किस मुक्तिधाम में करना। इस तरह घंटों घूमने के बाद नया रायपुर के एक मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *