भारतीय वायुसेना गुरुवार 88वां स्थापना दिवस मना रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में वायुसेना ने परेड की। इस दौरान वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। इस बार एयरफोर्स के बेड़े में राफेल को भी शामिल किया गया है। वहीं चिनूक और अपाचे भी दम दिखा रहे हैं। इस मौके पर सेना की तीनों टुकड़ियों के प्रमुख, कई वरिष्ठ अफसर और CDS बिपिन रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु वीरों को शुभकामनाएं दीं।
वायुसेना एक प्रमुख क्षेत्रीय बल है, जिसने समय-समय पर अपनी क्षमताओं को साबित किया है। इसका हालिया उदाहरण बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक है। भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था।
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी बधाई
वायुसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योद्धाओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।’
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वायुसेना दिवस पर हम गर्व से अपने वायु योद्धाओं, दिग्गजों और भारतीय वायु सेना के परिवारों का सम्मान करते हैं। हमारे आसमान को सुरक्षित रखने और मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहायता करने के लिए राष्ट्र भारतीय वायुसेना के योगदान के लिए ऋणी रहेगा।
समारोह में वायुसैनिकों को भदौरिया ने किया सम्मानित
युद्ध सेवा मेडल
अति विशिष्ट सेवा मेडल– सुनील काशीनाथ
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन यशपाल नेगी
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार
विशिष्ट सेवा मेडल– ग्रुप कैप्टन जोजेस
विशिष्ट सेवा मेडल– स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल
गैलेंट्री अवॉर्ड
ग्रुप कैप्टन प्रणब राज
ग्रुप कैप्टन दलेर सिंह
ग्रुप कैप्टन राजेश अग्रवाल
विंग कमांडर अमित रंजन
स्क्वाडन लीडर पंकज अरविंद
ग्रुप कैप्टन प्रभात मलिक
ग्रुप कैप्टन रामाराव
ग्रुप कैप्टन गिरीश
ग्रुप कैप्टन तरुण गुप्ता
ग्रुप कैप्टन प्रेम आनंद
ग्रुप कैप्टन सुमित गर्ग
ग्रुप कैप्टन सौरभ
ग्रुप कैप्टन समित गुप्ता
विशिष्ट सेवा मेडल
एयरवाइस मार्शल दलजीत सिंह
एयरवाइस मार्शल सुंदरम आनंदन
एयर कोमोडोर विजय जोशी
ब्रिगेडियर संजय माथुर
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...