Google Analytics Meta Pixel मां की कोविड सेंटर में डयूटी, बेटी को ब्लैकमेल कर पिता ने किया दुष्कर्म - Ekhabri.com

मां की कोविड सेंटर में डयूटी, बेटी को ब्लैकमेल कर पिता ने किया दुष्कर्म


पुत्री पढ़ाई के सिलसिले में रहती थी बाहर, मार्च माह में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन लगने की वजह से आई थी घर


कोरबा-पाली। दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के बीच एक ऐसा मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में सामने आया है जो ना सिर्फ रिश्तों को कलंकित कर तार-तार करता है बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि आखिर बेटियां कहां पर सुरक्षित हैं ? जिस पिता ने जन्म दिया, वही उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पुलिस ने इस नराधम पिता के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल की सलाखों के पीछे दाखिल कराया है।


जानकारी के अनुसार मामला पाली थाना क्षेत्र का है। यहां एक स्वास्थ्य कर्मी महिला अपने पति के साथ निवासरत है। उसकी पुत्री पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहती थी जो मार्च माह में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन लगने की वजह से पढ़ाई छोड़कर पाली में माता-पिता के घर आ कर रह रही थी। इस दौरान मां की ड्यूटी कोविड-19 में लगा दी गई जो कोरोना मरीजों की सेवा के लिए दिन-रात एक किए हुए थी। इधर नाबालिक बेटी के घर में अकेले रहने का फायदा उसके पिता ने उठाया।

पीडि़ता को उसके बचपन के दोस्त के साथ गलत संबंध होना कहकर इस बात के लिए डरा-धमका कर ब्लैकमेल करते हुए पिता ने अग्र क्रियाएं करते हुए बार-बार संबंध बनाने के लिए प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। इस बीच मां के घर लौटने पर किशोरी ने अपनी मां से घटनाक्रम बयां किया तब इस संबंध में पति से बात की लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 24 अप्रैल 2020 को जब पीडि़ता की मां रात्रि ड्यूटी पर थी तब फायदा उठाकर रात करीब 11-12 बजे के मध्य जब किशोरी अपने कमरे में अकेले सोई थी तब नराधम पिता ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। बताया गया कि इससे पहले भी पिता ने 14 मार्च को बिलासपुर में पीडि़ता के साथ इस तरह का दुष्कृत्य किया था। इस मामले में अपनी मां के साथ थाना पहुंची पीडि़ता ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read Also  बिना मास्क और सड़क पर थूकने वालों पर होगी सख्त सख्ती

थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर ने अपने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और मातहतों के साथ आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने कड़ी पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल दाखिल कराया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 (2एफ), 376 (2), 354, 354 (क),354(ख), 506, 323 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (1), 6, 9, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *