Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में बागियों में संभावना - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में बागियों में संभावना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले हार-जीत को लेकर दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है। पांचवीं बार सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जहां एढ़ी-चोंटी का जोर लगाया है, वहीं, कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। इस बीच दोनों दल अपने-अपने बागियों में संभावना खोजने लगे हैं, ताकि जनमत सत्ता से चंद कदम दूर रह जाए तो बागियों की बैशाखी का सहारा लिया जा सके।

 

 

 

भाजपा चुनाव के दौरान बागी तेवर दिखाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। अधिकांश को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मगर, मतदान के दौरान मतदाताओं के रुझान से अनिश्चितता का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भले ही पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हों, लेकिन संगठन बागियों में सत्ता की संभावना तलाश रहा है। भाजपा के रणनीतिकार मान रहे हैं कि 2018 वाली स्थिति बनती है और उसके बागी चुनाव जीत जाते हैं तो सरकार बनाने में वे मददगार साबित हो सकते हैं।

 

 

 

कांग्रेस नेतृत्व भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहा है। इसके बावजूद उसकी चिंता कम नहीं है। भाजपा की तरह कांग्रेस को भी 2018 की याद आ रही है। कांग्रेस को भी लगता है कि सत्ता के जादुई आंकडे तक पहुंचने से चंद कदम पहले ही सीटें अटक गई तो चुनाव जीतकर आने वाले बागी उसकी मदद कर सकते हैं। लिहाजा अधिकृत प्रत्याशियों की जीत की संभावना के साथ बागियों के भी जीतने की संख्या का लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं, ताकि उनका निलंबन या निष्कासन रद कर सरकार बनाने का रास्ता साफ किया जा सके। मध्य प्रदेश में सत्ता बनाए रखना जहां भाजपा की साख से जुड़ा है, वही सत्ता छीनना कांग्रेस की नाक सवाल बना हुआ है। दोनों की प्रतिष्ठापूर्ण लड़ाई में मतदाताओं ने रिकार्ड मतदान करके रोचक बना दिया है। दोनों ही दल प्रत्यक्ष तौर पर तो रिकार्ड मतदान को अपने-अपने पक्ष में होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन आतंरिक रूप से सशंकित भी हैं। अब ईवीएम से किसके पक्ष में जिन्न निकलेगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। मगर, दोनों की आशंकाओं ने बागियों का भाव बढ़ा दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का दूसरा बैच शुरू, 36 युवा चयनित

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

आवास मेला 2025 लक्की ड्रॉ में पूजा बरेठ ने जीती कार, विजेताओं की घोषणा

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *