राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर इलाके से पुलिस पर हमले की बड़ी खबर है। यहां दो पक्षों के जमीन विवाद को शांत कराने गई चामू पुलिस पर हमला कर दिया गया। झगड़ा कर रहे लोगों ने चामू थानाधिकारी ओमप्रकाश और अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर बंधक बना लिया। मारपीट में एक सहायक थानेदार का हाथ तोड़ दिया गया। हमले की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में, वहां भारी पुलिस बल पहुंचा और थानाधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को छुड़वाया।
चामू पुलिस पर यह हमला देर रात को गोदलाई गांव में हुआ। वहां दो पक्षों में जमीन को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। पुलिस गई तो विवाद निपटाने के लिए थी, लेकिन भीड़ उस पर भारी पड़ गई। आरोपी के घर की महिलाएं और पुरुष पुलिस पर ही टूट पड़े। उन्होंने चामू थानाप्रभारी ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।.
इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बाद में उनको छुड़वाने गए एएसआई के साथ भी मारपीट की गई। उसके बाद जैसे ही इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। फिर आसपास के पुलिस थानों और पुलिस लाइन से बुलाया गया जाब्ता वहां पहुंचा।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव खुद भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आरोपियों से छुड़वाया और बाद में पुलिस वहां ने वहां दर्जनभर आरोपियों को भी धरदबोचा और उनके वाहन भी सीज कर लिए गए। उन सभी को चामू थाना लाया गया। चामू थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से बच रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...