Google Analytics Meta Pixel पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति घोटाला - Ekhabri.com

पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति घोटाला

प्रदेश के सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी पंडित रविशंकर शुक्ल इन दिनों सवालिया निशान के घेरे में है। दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ उपकुलसचिव शैलेन्द्र कुमार पटेल पर फर्जीवाड़ा करने और गलत तरीके से नौकरी लेने का आरोप है। उन पर उदंडता, भ्रष्टाचार और निरंकुशता सहित कई आरोप भी लगे हैं। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी भी गठित किया है। कई दौर की जाँच में फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने के बाद भी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव के पद पर कुंडली मार कर बैठे हैं। विभाग के किसी अधिकारी में हिम्मत नहीं कि कोई इसका बाल भी बांका नहीं कर पाए। कई शिकायतें और जाँच के बाद भी प्रभारी कुलसचिव का जिम्मा विभागीय अफसरों ने सौप रखा है।

 

 

 

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में उपकुलसचिव शैलेन्द्र कुमार पटेल की योग्यता और अनुभव पर शुरू से सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी योग्यता और अनुभव संबंधी दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद फिर से जाँच करने का आदेश दिए गए हैं। कई दौर की जाँच में फर्जी पाए जाने के बाद फिर पटेल के शैक्षणिक और अनुभव संबंधी दस्तावेजो की जाँच किया जाएगा। इससे पहले पटेल के योग्यता और अनुभव की जाँच तीन बार अपर संचालक और संयुक्त संचालक, आयुक्त उच्च शिक्षा एवं तीन प्राचार्यो की समिति ने किया और पटेल को उपकुलसचिव और कुलसचिव हेतु निर्धारित योग्यता को पूरा नहीं करने संबंधी रिपोर्ट शासन को सौपा है।

 

 

 

अब चौथी बार जाँच करने लिखा गया है। सवाल यह है कि तीन बार आयोग्य होने के बाद भी उन्हें पद से क्यों नहीं हटाया गया? उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की गई? आखिर उन पर कौन मेहरबान है। वह कुल सचिव के पद पर काम कर रहे हैं और विश्वविद्यालय के खाते से वेतन ले रहे हैं। वर्तमान में पटेल छुट्टियां मनाने के लिए पांच दिनों के अवकाश पर हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस जवानों के साथ सुनी 'मन की बात'

 

 

 

प्रभारी कुलसचिव नरेंद्र वर्मा ने बताया कि मामला कोर्ट में लंबित है, इसलिए इस पर हम ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं। हालांकि उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस पर जांच हो रही है इसके बाद कार्रवाई होगी।
गौर हो कि शैलेन्द्र कुमार पटेल के अनुभव और शैक्षणिक संबंधी दस्तावेज फर्जी है। शासन गठित जाँच समिति को पटेल ने बताया कि उसने 05 फरवरी 2013 से 05 फरवरी 2015 तक सीवी रमन यूनिवर्सिटी बिलासपुर से गणित विषय में पीएचडी किया और उसी दौरान जुलाई 2009 से मार्च 2016 तक भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में बतौर सहायक प्राध्यपक पदस्थ रहा। एक ही समय में दोनों काम को कमिटी ने नामुमकिन माना। वहीं, एमफिल डिग्री को जाँच समिति ने फर्जी माना है। समिति के अनुसार पटेल ने साल 2007-08 में विनायका मिशन यूनिवर्सिटी सालेम से एमफिल करने जानकारी जाँच समिति को दी, जबकि उस संस्था का एमफिल मान्य नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा, तेजी के निर्देश

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जुलाई 2026।लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में रेलवे ओवर-ब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर-ब्रिज (RUB) के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग और...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *