Google Analytics Meta Pixel सांसद ने मांगी जेड श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र - Ekhabri.com

सांसद ने मांगी जेड श्रेणी की सुरक्षा, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर वाई श्रेणी की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का अनुरोध किया है। पप्पू यादव का कहना है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा है। यदि सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो किसी भी समय उन पर घातक हमला हो सकता है।

 

 

 

 

पप्पू यादव ने अपनी चिट्ठी में उल्लेख किया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्तित्व होने के नाते उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलकर विरोध किया था, जिसके चलते गैंग ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया है। पप्पू यादव का आरोप है कि सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति उदासीन है और केवल उनकी मृत्यु के बाद ही शायद सुरक्षा पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

 

 

 

 

पप्पू यादव ने अपनी चिट्ठी में बताया कि 2015 में नेपाल के माओवादी संगठन से धमकी मिलने पर उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी, लेकिन 2019 में उनकी सुरक्षा घटाकर वाई श्रेणी कर दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुरक्षा में कमी का फायदा उठाते हुए कई अपराधियों ने उन्हें सार्वजनिक रूप से धमकियां दीं और उनके परिवार पर भी हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हत्या के शातिर अपराधियों ने फेसबुक पर लाइव आकर उन्हें धमकी दी थी।

 

 

 

पप्पू यादव ने बिहार के डीजीपी को भी इस मामले की शिकायत की है। पप्पू के अनुसार, धमकी देने वाले ने दावा किया है कि जेल में बैठा लॉरेंस बिश्नोई उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, और इसके लिए उसने जेल के जैमर को एक घंटे के लिए बंद करवाने के लिए एक लाख रुपये तक खर्च करने की बात कही। धमकी देने वालों ने पप्पू यादव को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से संबंधित मुद्दों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है।

 

 

 

पप्पू यादव ने अपने पत्र में प्रत्येक जिले में पुलिस एस्कॉर्ट और कार्यक्रम स्थलों पर सख्त सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और यदि तुरंत सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *