रायपुर, 14 नवंबर 2024/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का देवगुड़ी में पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन कर भव्य शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय आयोजन में दो दिनों तक संगोष्ठी, जनजातीय चित्रकला प्रदर्शनी और देश के 21 राज्यों के 28 आदिवासी नर्तक दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह और गुण्डाधुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर जनजातीय समुदाय का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत 13 नवंबर को जशपुर से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समुदाय की जितनी चिंता की है, उतनी किसी ने नहीं की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय आबादी के कल्याण के लिए पृथक मंत्रालय का गठन किया था।
IMG 20241114 WA0025
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के जमुई से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। केंद्र सरकार ने आदिवासी गांवों के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 80 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान है। इससे छत्तीसगढ़ के 6,691 आदिवासी गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।
आयोजन की शुरुआत में 21 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों के आकर्षक मार्चपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन कला, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ महापुरुषों के प्रति श्रद्धांजलि का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास की सराहना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह साहब, मोती लाल साहू, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और लोग उपस्थित थे।
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...