गरियाबंद।जिले के देवभोग में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे पहली कक्षा के छात्र को एसडीएम के सरकारी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर के समय उस वक्त हुई जब देवभोग एसडीएम तुलसी दास मरकाम ड्यूटी पर निकले हुए थे। बस स्टैंड के पास एसडीएम के सरकारी वाहन ने अचानक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां एसडीएम भी कुछ ही देर में पहुंचे।
हादसे के बाद बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। यादव समाज के अध्यक्ष सुशील यादव भी अस्पताल पहुंचे और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और परिजन आरोपी चालक की मेडिकल जांच (एमएलसी) कराने की मांग करने लगे। इस पर देवभोग थाना प्रभारी ने आरोपी चालक लेखराम ठाकुर के खिलाफ एमएलसी प्रपत्र भरा, और डॉक्टर की जांच में चालक के शरीर में 156 प्वाइंट एल्कोहल की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि डॉक्टर द्वारा शराब की पुष्टि की गई है, जबकि बल्ड यूरीन जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। फिलहाल, आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह हादसा 15 दिन के भीतर एसडीएम तुलसी दास के वाहन से हुआ दूसरा हादसा है। इससे पहले 13 नवंबर की रात एसडीएम के निजी वाहन का एक्सीडेंट धवलपुर के पास हुआ था, जिसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस वक्त एसडीएम वाहन में बैठे हुए थे, जबकि वाहन का संचालन नायब तहसीलदार कर रहे थे।यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और मामले में प्रशासन द्वारा जांच जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...