Google Analytics Meta Pixel Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मचा सर्दी का तांडव, दिल्ली में गिरा पारा; पढ़ें वेदर अप - Ekhabri.com

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मचा सर्दी का तांडव, दिल्ली में गिरा पारा; पढ़ें वेदर अप

Aaj Ka Mausam 7 December 2024: दिल्ली सहित उत्तर भारत में अब ठंड का असर तेजी से दिखने लगा है. हाल ही में मौसम विभाग ने कम ठंड और शीतलहर के दिन कम होने का अनुमान जताया था, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली है. पहाड़ी राज्यों में तापमान माइनस में जा चुका है और राजधानी दिल्ली में भी इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. कई प्रदेशों में पारा और गिरने की संभावना है. आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम.

 

दिसंबर का पहला हफ्ता दिल्लीवासियों के लिए सर्द सुबह और शाम लेकर आया है. आज दिन की शुरुआत हल्के कोहरे और धुंध के साथ होगी. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 8 दिसंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी. 10 और 11 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक लुढ़क सकता है. हालांकि, बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण की धुंध भी परेशानी बढ़ा सकती है.

 

पंजाब-हरियाणा का हाल

पंजाब में घने कोहरे का सिलसिला शुरू हो गया है. अगले 3 दिनों तक कोहरा जारी रहेगा. आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहेगा. चंडीगढ़ में भी कोहरे का असर रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक जा सकता है. हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर देखने को मिलेगा. न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री तक रह सकता है.

 

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में भी महसूस हो रहा है.जम्मू-कश्मीर में डल झील पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. ठंडी लहरों के कारण पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है. वहीं, उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा, लेकिन बर्फीले इलाकों में ठंड और बढ़ेगी. बद्रीनाथ में तापमान -15 डिग्री तक जा चुका है.

Read Also  प्यार की खातिर 10वीं के छात्र को नौंवी की छात्रा ने रचा अजब खेल

 

यूपी और बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में सुबह और देर रात कोहरा छाने की संभावना है. 8-9 दिसंबर को बारिश के बाद ठंड और बढ़ सकती है. बिहार में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री के बीच रहेगा. कोहरे का असर बना रहेगा, लेकिन ठंड की रफ्तार अभी धीमी है.

 

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में ठंड ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है. राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जाएगा. रीवा, छिंदवाड़ा और बैतूल जैसे जिलों में न्यूनतम पारा 13-15 डिग्री के बीच बना रहेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

कांकेर नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *