रूस ने मेडिकल साइंस में एक बड़ी सफलता हासिल करने का ऐलान किया है। रूसी सरकार ने कैंसर को रोकने में सक्षम mRNA वैक्सीन बनाने का दावा किया है। रूस ने कहा है कि 2025 से इस वैक्सीन को देश के नागरिकों को मुफ्त में लगाया जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सदी की सबसे बड़ी खोज है। यह वैक्सीन कैंसर के इलाज में गेम चेंजर साबित हो सकती है।
रूस की हेल्थ मिनिस्ट्री ने की घोषणा रूस की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को इस वैक्सीन को डेवलप करने का ऐलान किया। रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने बताया कि mRNA टेक्नोलॉजी पर आधारित यह वैक्सीन ट्यूमर के विकास को रोकने में सक्षम है। रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, क्लिनिकल ट्रायल में इसके शानदार परिणाम सामने आए हैं। यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, जिससे कैंसर से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
पुतिन ने वैक्सीन को लेकर दिया यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका देश कैंसर की वैक्सीन बनाने के अंतिम चरण में है। पुतिन ने कहा, “हम नई पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं और वैक्सीन के विकास के करीब हैं। यह सिर्फ रूस नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक नई उम्मीद है।” इसके बाद से ही रूस के कैंसर का वैक्सीन डेवलप करने की सुगबुगाहट तेज थी। अब आखिरकार रूस ने इसे इसे डेवलप करने का ऐलान कर दिया है।
इंसानों के जेनेटिक कोड का एक हिस्सा है। यह कोशिकाओं को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश देता है। इस तकनीक से वैक्सीन जल्दी तैयार होती है और शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। इससे पहले कोविड-19 वैक्सीन भी इसी तकनीक पर आधारित थी। कैंसर के खिलाफ mRNA पर आधारित यह पहली वैक्सीन है।
भारत में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामले भारत में कैंसर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2022 में देश में 14.13 लाख नए मामले सामने आए। इनमें 7.22 लाख महिलाएं और 6.91 लाख पुरुष शामिल थे। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, अगले पांच सालों में कैंसर के मामले 12% की दर से बढ़ सकते हैं। मुख्य कारण लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतें हैं।
दुनिया के कई देश डेवलप कर रहे कैंसर की वैक्सीन रूस की यह वैक्सीन दुनिया को कैंसर के इलाज में एक नई दिशा दिखा सकती है। अमेरिका और दूसरे देश भी अपने स्तर पर कैंसर वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। हाल ही में फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने चार मरीजों पर वैक्सीन का ट्रायल किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, वर्तमान में HPV और हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों के लिए वैक्सीन उपलब्ध हैं, लेकिन कैंसर के लिए इस स्तर की खोज ऐतिहासिक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...