Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिला लाभ - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त से छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिला लाभ

रायपुर, 24 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए, जिसमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान भी शामिल हैं। इन किसानों के खातों में 599 करोड़ 38 लाख रुपये की सम्मान निधि भेजी गई है।  

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मान निधि प्राप्त होने पर बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया।

 

किसानों के खातों में भेजे एक लाख करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा, “अन्नदाताओं का सम्मान माँ अन्नपूर्णा के सम्मान के समान है। बीते 14 महीनों में हमने किसानों के खातों में करीब एक लाख करोड़ रुपये भेजे हैं। बेहतर मूल्य मिलने से किसानों के जीवन में खुशहाली आई है और वे आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं।”

 

किसानों के योगदान से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 9712 करोड़ 58 लाख रुपये छत्तीसगढ़ के किसानों को दिए जा चुके हैं। इस योजना का लाभ प्रदेश के 2 लाख 34 हजार वन पट्टा धारी और 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है।

 

धान खरीदी में बना रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, “हमने 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की रिकॉर्ड खरीदी की है। इस खरीफ सीजन में विभिन्न योजनाओं से लगभग 52 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए हैं।”

Read Also  मोडएयर ने प्रौद्योगिकी से लैस हवाई लॉजिस्टिक्स कंपनी की स्थापना की

 

दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) के साथ एमओयू किया गया है, जिससे राज्य दुग्ध क्रांति की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

 

भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी मिला लाभ

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य वनोषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति गिरिश चंदेल, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, कृषि विभाग के संचालक सारांश मित्तर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *