Google Analytics Meta Pixel जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, बारिश से पहले पूरे होंगे निर्माण - Ekhabri.com

जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, बारिश से पहले पूरे होंगे निर्माण

रायपुर, 12 अप्रैल 2025 – आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनजातीय कल्याण की सभी योजनाओं को तेज़ी से समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बारिश से पहले निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

IMG 20250413 WA0012
IMG 20250413 WA0012

प्रमुख सचिव ने नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी मानसून सीजन में राज्य के 3357 आश्रम-छात्रावास परिसरों, 15 प्रयास विद्यालयों और 75 एकलव्य विद्यालयों में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना पहले से तैयार करने को कहा गया है।

 

उन्होंने जनजातीय संग्रहालय के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और पीएम जनमन योजना, धरती आबा योजना, छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े जनजातीय गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए, जहां पक्के मकान, एप्रोच रोड, आंगनबाड़ी, मेडिकल यूनिट, विद्युत कनेक्शन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं हों।

 

सोनमणि बोरा ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2025 से पहले पूरे हों और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सहायक आयुक्तों को अपने जिलों में पांच-पांच गांवों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। प्रथम चरण में धमतरी, जशपुर, गरियाबंद और नारायणपुर जिलों को शामिल किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि सभी हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पीएम जनधन खाता, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, वन अधिकार पट्टा, स्वच्छ जल जैसी सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।

Read Also  छत्तीसगढ़ की दृष्टिबाधित ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक

 

बैठक में आयुक्त पदुम सिंह एल्मा ने छात्रावासों में सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ शौचालय, पढ़ाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी 15 और 16 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठकें होंगी, जिनमें संभागवार कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

 

बैठक में अपर संचालक संजय गौड़, आरएस भोई, जितेंद्र गुप्ता, तारकेश्वर देवांगन, उपायुक्त गायत्री नेताम, मेनका चंद्राकर, विश्वनाथ रेड्डी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट, सुरक्षा पर सवाल

By User 6 / May 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *