Google Analytics Meta Pixel देश के मुस्लिम नेताओं ने कट्टरवाद की समाप्ति का लिया संकल्प - Ekhabri.com

देश के मुस्लिम नेताओं ने कट्टरवाद की समाप्ति का लिया संकल्प

जम्मू-कश्मीर में कट्टरवाद के लिए भविष्‍य में कोई जगह नहीं होगी। प्रदेश के धार्मिक नेता कट्टरवाद के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने कट्टरवाद की समाप्ति और शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैलाने का संकल्प लिया है। बुधवार को ‘कट्टरवाद की समाप्ति-समय की आवश्यकता” विषय पर जम्मू-कश्मीर राष्ट्रवादी जन मोर्चा की ओर से गुज्जर चैरिटेबल ट्रस्ट छन्न हिम्मत जम्मू में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।

सम्मेलन में प्रमुख मुफ्ती,  उलेमा, मौलवी और अन्य धार्मिक नेताओं ने मानवता के लिए चुनौती बन रहे कट्टरवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर उपराज्यपाल ने बेहतर रणनीति से कट्टरवाद का सामना करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और तेज विकास इस मसले का समाधान है। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग व प्रभावशाली लोग ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें, जो समाज में नफरत फैलाने के लिए कट्टरवाद फैलाते हैं।

उपराज्यपाल ने जोर दिया कि देश को समर्पित अब्दुल सलाम,  मकबूल शेरवानी, सलीम मलिक,  इसरार अहमद जैसी प्रमुख हस्तियों के शांति व सद्भाव के संदेश को स्कूली पाठयक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने तमिलनाडु में किए जा रहे प्रयासों का भी हवाला दिया। वहां बच्चों को इस्लाम के सही अर्थ समझाने के लिए कट्टरवाद की समाप्ति पर महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम स्कूली का हिस्सा बनाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रवादी पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष शेख मुज्जफर ने कहा कि मंच से शांति के लिए आवाज बुलंद हुई है। हम इस संदेश को सीमा पार और इस दुनिया के सभी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। हम भाई-भाई हैं और शांति से साथ रहेंगे। दोपहर के सत्र का शीर्षक ‘कुरान की आयतों के अनुसार देश के प्रति मुसलमानों का कर्तव्य” था। जम्मू के शाही इमाम और मुफ्ती अनायत उल्ला कादमी ने इस विषय पर विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कश्मीरी पंडित भी थे। धार्मिक नेताओं ने पंडितों के कश्मीर से पलायन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...