रायपुर, 12 मई 2025। रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ में एक नई डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। यह राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां सभी 549 ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब यूपीआई (UPI) के माध्यम से किया जा रहा है। यह पहल न केवल तकनीकी समावेशन की दिशा में एक बड़ी छलांग है, बल्कि इससे पंचायतों की आय में भी 117 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
अब ग्रामीणजन प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे करों का भुगतान घर बैठे मोबाइल फोन से कर पा रहे हैं। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे भुगतान की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो गई है।
आदिवासी क्षेत्रों में भी असरदार क्रियान्वयन
रायगढ़ जिले के 7 में से 5 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं, जहां यह प्रणाली सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। यहां तक कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
IMG 20250512 WA0019
ग्राम सभाओं में भी बढ़ी भागीदारी
यूपीआई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राम पंचायतों में लोगों की भागीदारी में 57 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है। यह दिखाता है कि ग्रामीण अब स्थानीय शासन व्यवस्था में अधिक रुचि ले रहे हैं।
IMG 20250512 WA0016
महिला सशक्तिकरण को भी मिला नया आयाम
महिला स्व-सहायता समूहों और बीसी सखियों के माध्यम से किए गए लेन-देन में भी लगातार वृद्धि हो रही है:
इस प्रणाली के कारण ग्राम पंचायतों में खाता रखरखाव, ऑडिट प्रक्रिया और नकद मिलान जैसी व्यवस्थाएं अधिक सुगम हो गई हैं। हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से वित्तीय पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ी है।
प्रशासनिक मार्गदर्शन में मिली सफलता
इस नवाचार की शुरुआत तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में हुई थी, जिन्होंने 12 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री पुरस्कार स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष इस मॉडल की प्रस्तुति दी। वर्तमान में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में जिले के 100% पंचायतों को डिजिटल टैक्स कलेक्शन से जोड़ने का कार्य जारी है।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...