Google Analytics Meta Pixel प्रेम, विलासिता और रिश्तों के ग्रह शुक्र के दोषों से मुक्ति चाहिए तो इन मंदिरों में करें दर्शन - Ekhabri.com

प्रेम, विलासिता और रिश्तों के ग्रह शुक्र के दोषों से मुक्ति चाहिए तो इन मंदिरों में करें दर्शन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रेम, विलासिता और रिश्तों का ग्रह शुक्र को माना जाता है। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, विलासिता, प्रेम, अंतरंगता, आभूषण, जुनून, धन, दिखावट, कामुक संतुष्टि और जीवंतता का सूचक है। ऐसे में यह मूल धारणा है कि ‘पुरुष मंगल से हैं और महिलाएं शुक्र से हैं।’ शुक्र देव श्वेत वर्ण के हैं। उनमें स्त्रीत्व का गुण अधिक है। इसके लिए ज्योतिष शुक्र देव को स्त्री ग्रह मानते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्र या शुक्र ग्रह को राक्षसों का गुरु माना जाता है और उन्हें असुर गुरु कहा जाता है। हालांकि, उन्हें धन और खुशी का एक शुभ ग्रह माना जाता है।

 

 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शुक्र देव असुरों के गुरु थे और उन्हें मृत संजीवनी मंत्र का ज्ञाता माना जाता है। शुक्र देव को सौंदर्य और आकर्षण का देवता भी माना जाता है। शुक्र देव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को धन वृद्धि के साथ-साथ ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

 

 

अगर आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है, तो यह आपके जीवन में संघर्ष की स्थिति निर्मित कर सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। वहीं, मीन राशि में उच्च के होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जातक को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। कुंडली में शुक्र की महादशा 20 वर्षों तक चलती है। शुक्र की अंतर्दशा तीन साल तीन महीने की होती है। शुक्र देव एक राशि में 25 दिनों तक रहते हैं। खगोल विज्ञान के अनुसार, आसमान में चन्द्रमा के बाद अगर कोई सबसे चमकीली चीज है तो वो सिर्फ शुक्र ही है। ऐसे में शुक्र जिस भी जातक के जीवन में मेहरबान होते हैं उसका जीवन चमक उठता है।

Read Also  उडुपी मंदिर ने परिसर में मुसलमानों के व्यापार करने पर लगाई रोक

 

 

ऐसे में स्कंद पुराण, शिव पुराण और काशी खंड में एक ऐसे शिवलिंग का वर्णन है जिसकी पूजा-अर्चना करने से शुक्र के सभी दोषों से मुक्ति तो मिलती ही है, साथ ही जातक का पूरा जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से भर जाता है। जातक को संतान का सुख मिलता है। शुक्र द्वारा स्थापित यह शुक्रेश्वर महादेव मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर के पास माता अन्नपूर्णा के मंदिर के ठीक पीछे स्थित कालिका गली में अवस्थित है। मंदिर के पास ही शुक्र द्वारा खोदा गया कुआं आज भी है। उसे शुक्र कूप कहा जाता है। इस कूप के जल को पीने या उससे स्नान करने से ग्रह दोषों का निवारण होता है।

 

 

इसके साथ ही एक शुक्रेश्वर मंदिर भारत के असम राज्य में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में लोग दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर गुवाहाटी शहर के पानबाजार इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर शुक्रेश्वर पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर को भगवान शिव के सबसे बड़े लिंगम और छठे ज्योतिर्लिंग लिंगम के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर का इतिहास संत शुक्र से जुड़ा है, जिन्होंने शुक्रेश्वर पहाड़ी पर एकांतवास किया था, जहां वह नियमित रूप से भगवान शिव का ध्यान और पूजा करते थे।

 

 

दैत्य गुरु शुक्राचार्य का कचेश्वर मंदिर महाराष्ट्र के कोपरगांव में स्थित है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि ऋषि भृगु के पुत्र और असुरों के गुरु शुक्राचार्य ने यहां साधना की थी। इसी वजह से कोपरगांव को शुक्राचार्य की कर्मभूमि भी कहते हैं। यह स्थान कचेश्वर मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भक्त यहां शिवलिंग पर जलाभिषेक कर के भोलेनाथ के साथ शुक्राचार्य की कृपा भी पा सकते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शुक्राचार्य ने मृतसंजीवनी की विद्या प्राप्त करने के लिए इस शिवलिंग की पूजा की थी। मुख्य मंदिर में गुरु शुक्राचार्य की मूर्ति और शिवलिंग मौजूद हैं। मुख्य मंदिर के बाहर नंदी की काले पत्थर की मूर्ति और नंदी के सामने कछुआ मौजूद है।

Read Also  चेन्नई ने गुजरात को हराकर जीता टाटा आईपीएल 2023, पांचवीं बार बनी चैंपियन, जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाए

 

 

हिंदू देवता भगवान शुक्र को समर्पित कंजानूर शुक्रन मंदिर (जिसे अग्निश्वर मंदिर भी कहा जाता है) तमिलनाडु राज्य के कुंभकोणम से लगभग 18 किलोमीटर दूर कंजानूर के छोटे से शहर में स्थित है। अग्निश्वर के रूप में भगवान शिव की यहां पूजा की जाती है। यह मंदिर नवग्रह मंदिरों में से एक है जहां भगवान शुक्रन (शुक्र) की पूजा की जाती है। शुक्रन (शुक्र) समृद्धि और खुशी के देवता हैं। भगवान शुक्रन (शुक्र) की पूजा करने के लिए भक्त साल भर इस मंदिर में आते हैं। वे सफेद रंग के कपड़े और सफेद रंग के फूल चढ़ाते हैं और भगवान से शुक्र ग्रह के दोषों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *