बिहार के विधायकों को अब अपने घर के बाहर ही अपने बारे में हफलनामे का बोर्ड लगवाना होगा। इस बोर्ड लिखवाना होगा कि उनका और उनके परिवार का अपराध से कोई वास्ता नहीं है। उनका परिवार नशामुक्त है और उनके घर में बाल विवाह का भी कोई मामला नहीं। यह फरमान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जारी किया है। उन्होंने इसकी घोषणा बिहार विधानसभा भवन में आयोजित शताब्दी समारोह में की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया।
विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि घर के बाहर यह लिखवाने का काम सभी विधायकों को करना होगा। इसके अलावा स्वच्छता और जल-जीवन-हरियाली से जुड़े अभियान में भी विधायक शामिल होंगे। भावी पीढ़ी को हमें उपहार के रूप में स्वच्छ पर्यावरण देना है। इसके अतिरिक्त यह भी तय किया गया है कि अपने क्षेत्र में विधायकों की ओर से युवाओं में सकारात्मक भाव पैदा किया जाए। इसके तहत उनके इलाके में जो डिजिटल साक्षर हैं, स्वरोजगार कर रहे हैं, रोजगार सृजित करने को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि अनुशासन, आचरण और सेवा-समर्पण के साथ काम करना होगा। विरासत को सम्मान देने की कोशिश करें। जो विधायक इस दिशा में काम करेंगे, उन्हें सदन के अंदर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण है कि सबकी बात सुनी जाए। लोकतांत्रिक रूप से सबको एक-दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के कारण ही विधायक व विधान पार्षद हैं। लोकतंत्र में इनकी भूमिका सभी को समझनी चाहिए। सभी सरकार के अंग हैं। इन्हें मिलकर काम करना है। मालिक जनता है और चुनकर आए लोग सेवक।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 24, 2026 /
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 25, 2026 /
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...