Google Analytics Meta Pixel खालिस्तान-पाकिस्तान समर्थक 1178 टि्वटर अकाउंट पर मोदी सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश - Ekhabri.com

खालिस्तान-पाकिस्तान समर्थक 1178 टि्वटर अकाउंट पर मोदी सरकार ने दिए कार्रवाई के निर्देश

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में भारत में दंगा और अशांति फैलाने के इरादे से विदेश की धरती से लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। इनमें से सैकड़ों ट्वीट पाकिस्तान और खालिस्तान समर्थक हैंडल से किए जा रहे हैं। लिहाजा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा बन रहे ऐसे 1,178 अकाउंट की सूची टि्वटर को सौंप उन पर कार्रवाई को कहा है। मोदी सरकार ने इसलिए भी सख्‍त रूख अपनाया है, क्‍योंकि इन अकाउंट से किए जाने वाले ट्वीट को प्रबंधकीय तरीके से अग्रसारित किया जा रहा है। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि ऐसे ट्वीट को टि्वटर के सीईओ जैक डोर्सी द्वारा भी लाइक किया जा रहा है।

मंत्रालय ने इन अकाउंट की सूची चार फरवरी को टि्वटर को सौंप दी थी, लेकिन टि्वटर ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले 31 जनवरी को भी सरकार ने टि्वटर से 257 लिक को ब्लाक करने के लिए कहा था। उस संबंध में भी टि्वटर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ये 257 लिंक फार्मर्स जेनोसाइड (किसानों का नरसंहार) हैशटैग से होने वाले ट्वीट से जुड़े हैं जो भारत में किसान आंदोलन के नाम पर हिसा भड़काने के उद्देश्य से किए जा रहे थे। टि्वटर द्वारा कार्रवाई करने की जगह इन्हें अभिव्यक्ति की आजादी बताया गया।
गत एक फरवरी को मंत्रालय की कमेटी के सामने टि्वटर के वकील की पेशी से ठीक पहले इन 257 लिक को कुछ मिनट के लिए ब्लॉक किया गया था। टि्वटर के इस रवैये को देखते हुए सरकार कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक टि्वटर को अगर सरकार का यह निर्देश मुनासिब नहीं लग रहा है तो कंपनी अदालत में सरकार के निर्देश को चुनौती दे सकती है। लेकिन टि्वटर की तरफ से अब तक सरकार के निर्देश को देश के किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक टि्वटर को यह बता दिया गया है कि सरकार ने आइटी एक्ट के सेक्शन 69 ए के तहत यह निर्देश दिया है क्योंकि ये ट्वीट आंदोलन को लेकर गलत सूचना का प्रसार कर रहे हैं, जिससे हिंसा भड़कने के साथ देश की कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हैं। इस एक्ट में जुर्माने के साथ ही सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।
उधर, समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक टि्वटर में भारत और दक्षिण एशिया के लिए पब्लिक पॉलिसी मामलों की निदेशक महिमा कौल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। टि्वटर में पब्लिक पॉलिसी मामलों के वाइस प्रेसिडेंट मोनिक मेके ने कहा कि इस साल के शुरू में महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। कंपनी उनके इस फैसले का सम्मान करती है। वह मार्च तक इस पद पर बनी रहेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...