गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले में किए गए उपद्रव में शामिल पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की महिला मित्र कनाडा से उसका फेसबुक अकाउंट चला रही है। उधर, दिल्ली पुलिस की कई टीमें पिछले 10 दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में छापे मार रही हैं। मगर वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इसके बावजूद वह फेसबुक लाइव कर अपनी सफाई दे रहा है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इसी मामले में 50 हजार के इनामी सुखदेव को क्राइम ब्रांच को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
लाल किले पर उपद्रव के मुख्य आरोपितों में शुमार दीप सिद्धू घटना के बाद से फेसबुक लाइव कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक कनाडा में रह रही सिद्धू की महिला मित्र वहीं से उसका फेसबुक अकाउंट चला रही है। महिला की पहचान कर ली गई है। वह सिद्धू के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करती है। वह जहां भी छिपा है वहां से वीडियो शूट कर महिला मित्र को भेज देता है।
दिल्ली पुलिस ने गत तीन फरवरी को दीप सिद्धू, लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिह सहित आठ उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने सिंघु बार्डर से शनिवार रात को फेसबुक लाइव किया था। माना जा रहा है कि वह सिंघु बार्डर पर किसानों के बीच ही छिपा हुआ है। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। गुरजोत और गुरजंत दीप सिद्धू के साथी हैं। दोनों 26 जनवरी को उसके साथ थे। जगबीर सिंह, बूटा सिंह और इकबाल सिंह पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
लाल किले पर उपद्रव मामले में गिरफ्तार 61 वर्षीय सुखदेव हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित मंडेला लाइट प्वाइंट के पास से रविवार दोपहर एक बजे गिरफ्तार किया। पुलिस को लाल किला उपद्रव के चार से पांच अन्य संदिग्धों के चंडीगढ़ में छुपे होने की सूचना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...