Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 20 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 20 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा वहीं दूसरी ओर आपकी मीठी वाणी सभी का दिल जीतने में आपकी मदद करेगी. साथ ही आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. जो लोग मार्केटिंग व सेल से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़े क्लाइंट के साथ मीटिंग करने की स्थितियाँ बनेगी और इस मीटिंग से लाभ भी होगा. व्यापारी वर्ग बिज़नेस पार्टनर कि किसी भी बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है. सेहत को लेकर अपने हाथों का ख्याल रखना है. हाथ में चोट-चपेट लगने की आशंका है. संतान यदि छोटी है तो उसका ध्यान रखें खेलते-कूदते समय चोट लग सकती है.

वृष- आज के दिन मन में आलस्य की स्थितियाँ आपको कार्य करने से पीछे खींच सकती हैं, वहीं टेक्नोलॉजी के मामले में आपका दिमाग तेजी से कार्य करेगा. इसका सही उपयोग करते हुए कार्य में टेक्नोलॉजी का पूरा प्रयोग करना होगा. करियर में आपके द्वारा की गई मेहनत आपकी ख्याति में विस्तार करेगी. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. आंतों से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है खान-पान में बहुत जंक फूड का सेवन न करें. जीवनसाथी को रोज़गार में अवसर प्राप्त होंगे.  मां को संभल कर चलने की सलाह दें गिरकर चोट लगने की आशंका है.

मिथुन- आज के दिन इस राशि वालों को सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेना भारी पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर ज्ञान के आस-पास रहना चाहिए. यदि कोई आपको उचित मार्गदर्शन करता है, तो संदेह नहीं करना चाहिए. वर्तमान में चल रही ग्रहों की स्थिति संकित विचारधारा को अपनाने में मजबूर कर सकती है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. व्यापारियों को नया स्टॉक लेना चाहिए, इससे भविष्य में लाभ होने की संभावनाएं हैं. हेल्थ के मामले में उन लोगों को सचेत रहना है, जिनका गंभीर बिमारियों के चलते इलाज चल रहा है. बड़े भाई का सम्मान करें यदि उनका जन्मदिन है तो उपहार भी दें.

कर्क- आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहने वाला है. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा. डेस्टिनी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा. ऑफिस में काम को लेकर आपके परफार्मेंस काफी अच्छी रहेगी. कारोबार करने वालों को आस्तीन के सांपो से सजग रहना चाहिए. किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है. कल की तरह आज भी संभल कर चलना होगा, गिरने से कमर में चोट लगने की आशंका है. घर में बड़े-बुजुर्ग का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए, उनका आशीर्वाद आपके लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला हो सकता है.

Read Also  आज का राशिफल 

सिंह- आज के दिन धार्मिक कर्म को करने में विशेष तौर पर ध्यान देना होगा. महामारी से पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए, यदि कोई गरीब महिला आप से मदद की उम्मीद लेकर आती है तो उसे निराश न करें.  ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, वहीं दूसरी ओर कला जगत से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में एक्टिव रहना होगा. जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. खान-पान में सभी चीजों का बैलेंस बनाकर चलें. घर में सभी का सम्मान करना आपकी पहली प्राथमिकता है.

कन्या- आज के दिन ग्रहों की स्थितियांछोटे-मोटे निवेश करने की ओर इशारा कर रही है. यह निवेश यदि लंबे समय का है, तो काफी लाभ देगा. जो लोग बिज़नेस करते हैं या पार्टनरशिप में है तो पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें, वही छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति से भी बचना होगा. विद्यार्थियों को आलस्य से दूर रहना चाहिए बहुत सुख-सुविधाएँ जीवन की कसौटीओं को कमजोर कर सकती है. सेहत में जो भी समस्याएं हैं उसका कहीं न कहीं संबंध मानसिक तनाव से रहेगा, अर्थात् तनाव के कारण कुछ इनडायरेक्ट कष्ट होने कि आशंका है. जिन लोगों की छोटी बहन है, उनको आज उनसे बात-चीत करनी चाहिए.

तुला- आज के दिन कर्मक्षेत्र को बढ़ाने के लिए बेहतर प्लानिंग करनी होगी इसमें जीवनसाथी व मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा. ग्रहों की स्थितियों को समझते हुए, ऑफिस के कार्यों में अधिक ध्यान देना है. सहकर्मियों की मदद भी करनी पड़ेगी. व्यापारी वर्ग शेविंग से कुछ धन कारोबार में लगाने के लिए विचार बना सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान रखना होगी, हो सकता है ऑनलाइन परीक्षा भी देनी पड़ जाए. स्वास्थ्य की दृष्टि से लीवर की केयर करें. पाचन-तंत्र सही ढंग से कार्य करें, इस बात का ख्याल रखना होगा. घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा.

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन घर में अनुशासन बना रहे, इस पर भी ध्यान देना चाहिए. यदि घर की जिम्मेदारी आपके हाथों में है, तो अनावश्यक खर्चों की प्रति अंकुश लगाना होगा. वहीं दूसरी ओर सभी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर चिड़चिड़ाने से बचना होगा. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो आपके भीतर एडमिनिस्ट्रेशन करने की क्षमता पूर्ण है लेकिन इसको क्रोध से अलग रखते हुए, काम में अच्छा प्रदर्शन देना है. व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. हाई बी.पी के मरीजों को ध्यान रखना होगा. किसी को आपसे मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए.

धनु- आज के दिन सकारात्मक विचारों को महत्व देते हुए सभी के साथ हंसी-मजाक करना चाहिए, जिससे घर का माहौल हल्का-फुल्का रहे और खासतौर आप प्रसन्न रहें यह बेहद जरूरी है. यदि ऑफिस का कोई पेंडिंग कार्य रह गया है तो उसे निपटा लें. जो लोग व्यापार करते हैं उनको आज थोड़ा सा सजग रहने की जरूरत है, आर्थिक हानि हो सकती है. वर्किंग महिलाओं के लिए आज भागा-दौड़ी वाला दिन रहेगा.  सेहत को लेकर सजग रहना होगा. जिन लोगों को डायबिटीज़ है उनको अनुशासित आहार लेना चाहिए. जीवनसाथी के साथ आज ताल-मेल कुछ बिगड़ सकता हैं. बड़ी बहन का सानिध्य प्राप्त होगा.

मकर- आज के दिन एक बात को गांठ बांध लें, कि ऑफिस में बॉस की हर बात को गंभीरता से लेकर उस पर अमल करना होगा, क्योंकि बॉस इज ऑलवेज राइट. इसके अलावा ऑफिशियल पॉलिटिक्स से भी खुद को दूर रखें. व्यापार करने वाले व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंटो को सिर माथे लेना होगा. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को ज्ञान अर्जित करने में कहीं कोई कमी नहीं छोड़नी है. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी प्रतिरोधक क्षमता भरपूर है, विवाह योग्य कन्याओं के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. यदि बात कई दिनों से चल रही है तो रिश्ता पक्का होने की भी संभावना है.

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ- आज के दिन अपनी एनर्जी को बचा कर रखना है, वर्तमान समय में इसका संचय आवश्यक है. परचेसिंग करने का अगर प्लान है तो आज उसको टाल देना चाहिए. ईर्ष्या करने वालों से आज बचकर रहना होगा. कर्मक्षेत्र में अधिक तनाव की स्थिति बनती हैं, तो उसको लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, पूरे मनोभाव के साथ उसे पूरा करना चाहिए. व्यापारी वर्ग विवाद करने से बचें, अन्यथा आपका फीडबैक ग्राहकों के सामने खराब पहुंचेगा. सिर के पीछे की तरफ दर्द हो सकता है या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से संबंधित कोई दिक्कत सामने आ सकती है. यदि संभव हो तो आज गाय के चारे की व्यवस्था करें.

मीन- आज के दिन अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए अपने फोन के कांटेक्ट बुक को भी बढ़ाना होगा, यानी अपने मित्रों की संख्या बढ़ानी होगी. ज्ञानी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा कर्मक्षेत्र में अपनी कम्युनिकेशन स्किल का पूरा प्रयोग करना चाहिए. जो लोग लाइजनिंग से संबंधित काम करते हैं उनके लिए दिन महत्वपूर्ण है. दूध के व्यापारियों के लिए दिन मुनाफा भरा होगा. स्वास्थ्य में अपने हृदय का विशेष ध्यान रखें डॉक्टर कि सलाह से नियमित रूप से कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं. घर में किसी सदस्य के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है. यदि घर में बूढ़े- बुजुर्ग हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *