रायपुर, 10 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम के जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नारायण सिंह का संपूर्ण जीवन त्याग, साहस और न्याय की मिसाल है। अंग्रेजी शासन के दमन और अत्याचार के विरुद्ध उनका अदम्य संघर्ष छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत का महत्वपूर्ण अध्याय है। मातृभूमि के प्रति समर्पण और वंचित वर्गों के प्रति उनकी संवेदना आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सोनाखान के जमींदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद वीर नारायण सिंह का हृदय किसानों, आदिवासियों और गरीबों के दुख-संघर्ष से जुड़ा रहा। वर्ष 1856 के भीषण अकाल के दौरान उन्होंने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए अनाज गोदाम का अन्न ज़रूरतमंदों में बाँटकर त्याग और करुणा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। यह कदम केवल विद्रोह नहीं, बल्कि शोषण और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध एक ऐतिहासिक संदेश था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और जनप्रतिरोध के प्रतीक हैं। गरीबों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष राज्य को न्याय और मानवता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार उनके आदर्शों के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरन्दर मिश्रा, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...