Google Analytics Meta Pixel अंबेडकर अस्पताल में जेल प्रहरी ने जूनियर डॉक्टर को पीटा - Ekhabri.com

अंबेडकर अस्पताल में जेल प्रहरी ने जूनियर डॉक्टर को पीटा

रायपुर। अंबेडकर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर्स की एक जेल प्रहरी ने पिटाई कर दी। दंतेवाड़ा से एक नक्सल मामले की बंदी को लेकर अस्पताल आए जेल प्रहरी को सुबह से लेकर दोपहर तक एक टेबल से दूसरे टेबल पर भेजा जाता रहा। इसी वजह से पुलिसकर्मी ने मारपीट की। दरअसल वह बंदी को टफक करवाने के लिए लेकर आया था लेकिन किसी ने उसे सही जानकारी नहीं दी। जेल प्रहरी ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बहस शुरू कर दी, बीच-बचाव करने आए टेक्नीशियन और जूनियर डॉक्टर को इसने तमाचा जड़ दिया। इसके बाद क्या था, अस्पताल में हंगामा हो गया। देखते ही देखते डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की भीड़ लग गई। अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी का घेराव कर दिया गया। डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। पूरे दिन चले हंगामे के बाद शाम के वक्त जेल प्रहरी के खिलाफ एफआईाअर दर्ज की गई। चौकी पर ड्यूटी देने वाले 2 पुलिस वालों को भी हटा दिया गया, इनकी जगह नए कॉन्स्टेबल को भेजा गया है। चर्चा है कि जेल प्रहरी की तरफ से भी पुलिस शिकायत दर्ज कर सकती है। शत्रुघ्न उरांव दंतेवाड़ा से नक्सल मामले में जेल में बंद कैदी के साथ सुबह रायपुर पहुंचा था। एक वायरल वीडियो में शत्रुघ्न यह कहते दिख रहा है कि अंबेडकर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में वह पहुंचा लेकिन इसे दूसरी जगह भेजा गया। इसी तरह सारा दिन उसे उलझाकर रखा गया। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि शत्रुघ्न उरांव ने जूनियर डॉक्टर अमन और डॉक्टर मनोज पर हमला कर दिया। उस वक्त कहां ड्यूटी कर रहे डॉक्टर उज्जवल और डॉक्टर किशोर ने बीच-बचाव किया। शत्रुघ्न ने इनके साथ भी धक्का-मुक्की की। हंगामा बढ़ने की वजह से मेडिकल कॉलेज के डीन विष्णु दत्त और अस्पताल के अधीक्षक विनीत जैन ने मोर्चा संभाला। काम बंद कर चुके जूनियर डॉक्टरों को भी समझाया गया और दूसरी तरफ पुलिस विभाग के अधिकारियों से इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई। हालात न बिगड़े इसलिए सिटी रढ लखन पटले मौदहापारा थाना की पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर्स के साथ बैठक की। करीब 3 घंटे बाद मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से मांग की है कि अस्पताल में पुलिस के सशस्त्र सुरक्षाकर्मी होने चाहिए, मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर और डढऊ में समय-समय पर पुलिस की पेट्रोलिंग होनी चाहिए, अब इस मामले में रायपुर ररढ को भी पत्र लिखा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...