Google Analytics Meta Pixel एक महीने में तीसरी बार बंगाल पहुंचे पीएम :बोले- बंगाल अब पोरिबर्तन का मन बना चुका - Ekhabri.com

एक महीने में तीसरी बार बंगाल पहुंचे पीएम :बोले- बंगाल अब पोरिबर्तन का मन बना चुका

कोलकाता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महीने में तीसरी बार पश्चिम बंगाल पहुंचे। हुगली में उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल पोरिबर्तन (बदलाव) का मन बना चुका है। इन्होने संकेत में ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के गौरव की अनदेखी के पीछे बहुत बड़ी राजनीति है। यह राजनीति देशभक्ति की जगह वोट बैंक, सबके विकास की जगह तुष्टिकरण पर जोर देती है। यह राजनीति बंगाल में मां दुर्गा की पूजा से रोकती है। इधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम से दूर ही रहीं।
मोदी ने कहा, बंगाल के लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए संस्कृति का अपमान करने वालों को माफ नहीं करेंगे। आज मैं बंगाल के लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तो हर बंगालवासी अपनी संस्कृति का गौरवगान पूरी ताकत से कर सकेगा। दुनिया में जितने देश गरीबी से बाहर आए या गरीबी मिटाने में कामयाब रहे, या विकसित बने सभी में एक बात कॉमन है। इन देशों ने अपने यहां सही समय पर बड़ी संख्या में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया। आधुनिक हाईवे, रेलवे, एयरवे ने इन देशों को इन्हें आगे बढ़ाने में मदद की। ये एक प्रकार से परिवर्तन का बहुत बड़ा कारण बना। हमारे यहां भी यही काम दशकों पहले होना चाहिए था, लेकिन हुआ नहीं।
मोदी बोले कि भाजपा सोनार बांग्ला के निर्माण के लिए काम करेगी। यहां की संस्कृति दिनों-दिन मजबूत होगी। ऐसा बंगाल जहां आस्था, अध्यात्म का सम्मान होगा, जहां सभी का विकास होगा। तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा। जो टोलाबाजी से मुक्त होगा, रोजगार और स्वरोजगार से युक्त होगा। आजादी से पहले बंगाल देश के दूसरे राज्यों से बहुत आगे था। जिन लोगों ने बंगाल पर राज किया उन्होंने इसे आज इस हालत में पहुंचा दिया। मां, माटी, मानुष की बात करने वाले लोग विकास के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...