Google Analytics Meta Pixel विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़, कचरे से संसाधन बनाने पर मंथन - Ekhabri.com

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़, कचरे से संसाधन बनाने पर मंथन

रायपुर। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 10वें वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF 2026) में छत्तीसगढ़ ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के नेतृत्व में राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने फोरम में हिस्सा लेकर सर्कुलर इकोनॉमी, संसाधन दक्षता और कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने वाली आधुनिक तकनीकों एवं समाधानों पर वैश्विक विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया।

 

राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सुमीत अग्रवाल भी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। फोरम में भागीदारी के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों के अधिकतम उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

 

सोनमणि बोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य का प्रयास है कि नवाचार और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कचरे का प्रभावी प्रबंधन करते हुए उसे उपयोगी संसाधन में परिवर्तित किया जाए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ, मजबूत और टिकाऊ शहरों के निर्माण को भी गति मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि कचरे को बोझ के बजाय संसाधन के रूप में देखने की दिशा में आधुनिक तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे समाधानों को शहरी विकास से जोड़कर छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय स्थिरता और संसाधन दक्षता को मजबूत किया जा सकता है।

 

वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, नवाचार एवं आधुनिक तकनीक विकसित करने वाले संस्थान तथा इस क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हुए। फोरम में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने, संसाधनों के बेहतर उपयोग, टिकाऊ उत्पादन एवं उपभोग और वेस्ट-टू-रिसोर्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

Read Also  मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

 

फोरम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनी केंद्रों का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में रिसाइक्लिंग, संसाधनों की रिकवरी, कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार करने, टिकाऊ सामग्री और सर्कुलर बिजनेस मॉडल से संबंधित नवीन तकनीकों एवं समाधानों को प्रदर्शित किया गया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न तकनीकों और बिजनेस मॉडल की कार्यप्रणाली को समझते हुए यह जानने का प्रयास किया कि इन्हें छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में किस प्रकार उपयोगी बनाया जा सकता है। विशेष रूप से कचरे से उपयोगी उत्पाद और मूल्यवान संसाधन तैयार करने वाली तकनीकों पर ध्यान दिया गया।

 

WCEF 2026 में सहभागिता से राज्य की टीम को भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर मिला। साथ ही छत्तीसगढ़ के शहरी विकास और अपशिष्ट प्रबंधन तंत्र को अधिक प्रभावी एवं टिकाऊ बनाने के लिए संभावित नवाचारों और तकनीकी समाधानों की तलाश भी की गई।

 

राज्य की ओर से संसाधन दक्षता, आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन और वेस्ट-टू-वैल्यू जैसे क्षेत्रों में उपयोगी मॉडल तलाशने पर विशेष जोर दिया गया। इन प्रयासों से भविष्य में छत्तीसगढ़ के शहरों में कचरा प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और संसाधन-केंद्रित बनाने की दिशा में नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *