Google Analytics Meta Pixel देश की बेटी ने पराली और घास से बनाया कोरोना अस्पताल, ऐसे किया अनूठा काम - Ekhabri.com

देश की बेटी ने पराली और घास से बनाया कोरोना अस्पताल, ऐसे किया अनूठा काम

कोरोना महामारी के इस दौर में लाकडाउन के कारण सबकुछ ठप है। इसके बावजूद मेधावी प्रतिभाएं अपने-अपने क्षेत्र में तेजी से आगे बढ रही हैं। ऐसा ही एक कमाल देश की एक बेटी ने कर दिखाया। उसने पराली और घास-पूस से कोरोना अस्पताल बना डाला। उसके इस कारनामे से पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को भी फैलने से रोका जा सकता है। फिलहाल इस अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है। जहां ऑक्सीजन वेंटिलेटर की भी सुविधा रखी गई है। वहां करीब 6000 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

गोरखपुर की श्रिति पांडे ने बिहार की राजधानी पटना में पराली और घास से 50 बेड वाला एक कोविड-19 अस्पताल तैयार किया है। इसकी खासियत यह है कि गर्मी के दिनों में इसके कमरे बेहद ठंडे होते हैं और सर्दी के दिनों में गर्म। इससे मरीजों को इलाज के दौरान सर्दी और गर्मी से भी राहत मिल रही है।

जहां पूरे देश में खोलना कोरोना के बढते संक्रमण के कारण अस्पतालों में बेड की कमी है। ऐसे में मात्र 80 दिनों में श्रिति पांडे ने पराली और धान से 50 बेड का अस्पताल तैयार कर दिया। जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जाता है। अब तक इस अस्पताल से 100 से ज्यादा मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

गोरखपुर की श्रिति पांडे ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल की है। उनकी अपनी खुद की कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। जो देश के कई हिस्सों में काम करती है। श्रिति प्रसिद्ध हैं,  तो कम पैसों में टिकाऊ घर बनाने के लिए। अब तक उन्होंने गेहूं के डंठल धान के पुआल से ना जाने कितने घर बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है।

Read Also  तीन सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगीं स्वच्छता दीदी

श्रिति के बनाए घरों को फोर्ब्स ने भी सराहा है। श्रिति जो इको फ्रेंडली घर बनाती हैं, उससे पर्यावरण का संरक्षण तो होता ही है साथ ही ज्यादा लागत भी नहीं आती। एग्री फाइबर से बनने वाले घर कांक्रीट के मकानों की तरह गर्मी में गर्म नहीं होते साथ ही साथ बिजली की भी बचत होती है। श्रिति के ऐसे प्रयोग की वजह से उन्हें एशिया के 30 मेधावी लोगों में से एक माना जाता है। श्रिति का यह जज्बा उन्हें औरों से अलग बनाता है। उन्होंने अपने राज्य के साथ ही पूरे देश का नाम भी रौशन किया है।

इस तरह से बनाते हैं पराली के घर

अस्पताल के भवन को घास और पराली से तैयार किया गया है। इसके लिए घास और पराली में दो-तीन केमिकल डाला जाता है और सभी को मिक्स किया जाता है। इसके बाद मिश्रण को हाई प्रेशर के जरिए दबाकर गर्मी में पकाया जाता है। जिसके बाद भवन निर्माण की सामग्री तैयार हो जाती है और इस तरह से यह सस्ता और टिकाऊ घर इस्तेमाल को तैयार हो जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...