Google Analytics Meta Pixel अमेरिका भी कूदा इजरायल और फिलिस्तीन के खूनी संघर्ष में, हमास चीफ के घर पर बमों से हमला - Ekhabri.com

अमेरिका भी कूदा इजरायल और फिलिस्तीन के खूनी संघर्ष में, हमास चीफ के घर पर बमों से हमला

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इस बीच अमेरिका भी इसमें कूद पडा है। अमेरिका ने इजरायल के समर्थन में गाजा में हमास चीफ के घर पर बमों से हमला किया है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कॉल कर हताहत नागरिकों और पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई।

इजरायली सेना ने बताया कि फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने वेस्ट बैंक में इजरायली बलों पर पत्थर और मॉलटोव कॉकटेल्स फेंके। इससे क्षेत्र में जारी तनाव और बढ़ गया। सेना ने जानकारी दी है कि उन्होंने गाडा में सैकड़ों सैन्य स्थानों को निशाना बनाया है जबकि,  फिलिस्तीन सोमवार से अब तक इजरायल पर दो हजार से ज्यादा रॉकेट दाग चुका है। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर इजराइल से जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने और इजराइली पक्ष द्वारा फिलिस्तीन पर हो रहे हमलों को बंद करवाने की अपील की। अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर उन्हें फिलिस्तीन क्षेत्र में जारी हिंसा के बारे में ताजा जानकारी दी और साथ ही फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह भी किया।

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडेन से कहा कि जब तक इलाके में इजराइली कब्जा हट नहीं जाता तब तक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन के लोग शांति चाहते हैं और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता स्वीकार करने के लिए भी तैयार हैं। बाइडेन ने भी पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए हिंसा कम करने पर जोर दिया है।

Read Also  बकरीद पर इस इस्लामिक कंट्री ने कुर्बानी पर लगाया प्रतिबंध

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार शाम एयरस्ट्राइक कर उस 12 मंजिला अपार्टमेंट (गाजा टावर) को तबाह कर दिया, जहां अमेरिकी मीडिया एसोसिएट प्रेस (AP)  और कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा सहित कई समाचार समूहों के ऑफिस थे। हमले से पहले IDF ने एक अनाउंसमेंट किया। इसमें लोगों से अपने घर खाली करने के लिए कहा गया। ठीक एक घंटे बाद इजराइल के फाइटर प्लेन ने बमबारी शुरू कर दी। कुछ ही सेकेंड में 12 मंजिला बिल्डिंग तबाह हो गई।

इजराइल और ग़ाज़ा के चरमपंथी संगठन हमास के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लड़ाई के सातवें दिन इजराइल ने बड़ा हमला किया है। ग़ाज़ा में हमास चीफ (Hamas chief) के घर पर ताबड़तोड़ बम बरसाए गए हैं। इसके अलावा रविवार तड़के रॉकेट से भी हमले किए गए। कहा जा रहा है कि इजराइल की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक्स में कम से कम 3 फलीस्तीनी मारे गए हैं। इसके अलावा कई घायल भी हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...