Google Analytics Meta Pixel World Bicycle Day : cycle का दाम और चलाने वाले का काम आपको हैरान कर देगा - Ekhabri.com

World Bicycle Day : cycle का दाम और चलाने वाले का काम आपको हैरान कर देगा

वर्ल्ड बाइसाइकिल डे पर विशेष: महिमा पाठक के द्वारा राज्य के एक युवा साइकिलिस्ट मृणाल पर…

शौक बन गया जुनून

दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे बड़ी से बड़ी परिक्षा भी छोटी हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है मृणाल गजभिये की। शौकिया तौर पर की जाने वाली साइकलिंग अब उनका जनून बन चुकी है। वे साइकिल से छत्तीसगढ़ की सैर करने के बाद अब भारत के चारों दिशाओं तक की सैर करने का सपना बुन चुके हैं। इस कड़ी में अब तक का सबसे लंबा सफर उसने राजधानी रायपुर से कच्छ (करीब 1500 किमी)तक का किया है। इतना ही नहीं 80 हजार की साइकल में चलने वाला ये शक्स अपनी यात्रा में कभी गांव वालों के साथ बासी भात खा कर वक्त बिताया तो कभी ग्रामीण इलाके में एटीएम न मिलने पर पैसों के लिए आम तक बेच डाले।

वर्ल्ड बाइसाइकिल डे पर जब हमने मृणाल से बात की तो कई रोचक किस्से समाने आ खड़े हुए।
4 साल की उम्र में पहली बार साइकल में चढ़ते वक्त मृणाल ने ये नहीं सोचा था कि ये शौक आगे चलकर उनकी पहचान बन जाएगा। जर्नलिजम करने के बाद मृणाल ने घूमने के शौक को पूरा करने के लिए एन.आई.एम का कोर्स किया। इस दौरान उन्हें पर्वता रोहण की बारीकियों के बारे में जानने को मिला। एडवेंचर से भरा ये सफर तब और सुहाना हो गया जब इसे तय करने के लिए मृणाल ने कोई बड़ी गाड़ी मोटर नहीं बल्कि साइकल का चुनाव किया। घोस्ट एसई 2000 नाम की खास साइकल के साथ उन्होंने अपना सफरनामा शुरू किया जो अब उनके जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। इस साइकिल की खास बात ये है कि ये पूरी तरह फोल्ड भी हो जाती है और लंबे सफर के लिए ही खास तौर पर बानाई गई है। सफर के दौरान मृणाल सिर्फ जरूरत का कुछ सामान और अपने रहने के किये टेंट हाउस साथ रखते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे रहने और सोने के लिए उपयोग करते है। इस कठिन सफर के लिए मृणाल के घर वालों ने शुरू शुरू में काफी मना किया लेकिन इस जुनून के आगे सब छोटा होता चला गया और अब परिवार वालों ने भी इसी अपना लिया है।

Read Also  निकाह के महज सात दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने बुलाया प्रेमी

बेचा 150 रुपए का आम

2016 में पहली लंबी रेस मृणाल ने छत्तीसगढ़ में शुरू की, जो कि राजधानी से बस्तर (करीब 2345 किमी) तक की थी। इस यात्रा में कुटुमसर गुफा के पास उस समय मृणाल के समाने समस्या आन खड़ी हुई जब उनके पास कैश की कमी हुई। एटीएम पास न होने के कारण मृणाल ने गिरे हुए 4 किलो आम बिन कर इकच्ठा किए और फिर गांव से निकल कर सड़क में उसे बेच कर 150 रुपए कमाए। उसी पैसे से मृणाल ने नास्ता किया। मृणाल कहते हैं कि ये सारी चीजें सफर को और भी रोचक बाना दी थीं।

बची है तीन दिशाएं

मृणाल का सपना है कि वो पूरे भारत की सैर अपनी साइकल के साथ करें। इसके लिए वे अगला सफर राजधानी से कन्याकुमारी, लद्दाख, भूटान तक शुरू करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मृणाल की देश के अन्य राज्यों ही नहीं बल्कि कई विदेशी र्पयटकों के साथ भी ऐसी दोस्ती हो गई जो आज तक निभा रहें हैं। इतना ही नहीं मृणाल हालीडे इन रूलर इंडिया की अंतराष्ट्रीय कंपनी ने उन्हें विदेशी पर्यटकों को भारत भ्रमण के लिए भी जॉब आफर किया है। जिसे मृणाल फ्री लेंसिंग के तौर पर करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *