छत्तीसगढ में कोरोना वायरस संमक्रमण से एक और मौत हो गई है। रायपुर स्थित एम्स में भर्ती 19 साल की लड़की की मौत के बाद 34 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को कल ही बिलासपुर से लाकर रायपुर एम्स में भर्ती करवाया गया था। बताया जाता है कि युवक को कैंसर भी था। इससे जिस 19 साल की लडकी की मौत हुई वह ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर से भी पीडित थी। एम्स प्रबंध ने एक ट्विट के जरिए उसकी मौत की पुष्टि की है।
रायपुर एम्स में कोरोना से यह दूसरी मौत है, जबकि राज्य में अब तक कुल पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लडकी को 1 जून को रायपुर एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
एक दिन पहले बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम डंगनिया में रहने वाली कोरोना पॉजिटिव नौ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। उसकी सैंपल रिपोर्ट एक जून को मिली, जबकि परिजन 31 मई को ही उसका गांव में अंतिम संस्कार किया जा चुका था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले रायपुर में एक युवक और दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई थी। राज्य में लंबे समय तक कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन अब मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है।
शुक्रवार की देर रात राज्य में 22 नए कोरोना पाज़िटिव मरीजों की पहचान की गई जिनमें जिला सरगुजा व रायगढ़ से 5-5, जांजगीर से 8 व जशपुर से 4 मरीज शामिल हैं। इस तरह राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 661 हो गई है। वहीं शनिवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 918 पहुंच गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...