जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुबह लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। आज पिंजौरा इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इस तरह पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में ही कुल नौ आतंकियों को ढेर किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है।
सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पिंजोरा निवासी उमर धोबी, वेहिल निवासी रईस खान, रेबन निवासी सकलैन अमीन और रकपोरा कपरां निवासी वकील अहमद के रूप में की गई है। बता दें कि जिले के रेबन इलाके में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे।
नौ घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से तीन एके-47 राइफल, दो पिस्टल व गोला-बारूद बरामद किया गया था। घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान ने एक ऐसी ही नापाक हरकत 3 जून की रात में भी की। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के गश्ती दल ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह को घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए देखा।
आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला। सेना की कार्रवाई से दुबक कर आतंकी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। इस दौरान जान बचाकर भागे पाकिस्तानी आतंकी सर्दियों के कपड़े, बैटरी और अन्य उपकरण छोड़ गए। उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर भी दे रही है। वहीं खुफिया सूचना के आधार पर सतर्क सेना, आतंकियों और पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को नाकाम कर रही है।
वहीं उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर से एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को सेना ने रविवार को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी पीओके भाग निकले। भागते वक्त आतंकियों ने दहशत में बैग तथा सीढ़ी छोड़ दी। बैग में खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...