Google Analytics Meta Pixel अपराध और रुके हुए विकास के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी भाजपा - Ekhabri.com

अपराध और रुके हुए विकास के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी भाजपा

बृजमोहन- मूणत बोले, पहले आवेदन, फिर निवेदन और नहीं माने तो दनादन
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। प्रदेश में क्राइम और रुके हुए विकास के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जिÞलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने सरकारी की नाकामियों को गिनाया और आगे की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदेश में बिजली, बिड़ती कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही हाथों में कंडील लेकर कंडील यात्रा निकलेंगे। बीजेपी 17 अगस्त को बिजली के मुद्दे पर सभी वार्डों में आंदोलन करेगा। साथ ही हाथों में कंडील लेकर कंडील यात्रा निकलेगी। हाथों में लालटेन लेकर बीजेपी प्रदर्शन करेगी। सम्पत्ति कर दोगुना वसूलने के खिलाफ भी प्रदर्शन करेगी। साथ ही रायपुर में बीजेपी 26 अगस्त को नगर निगम के सभी दस जोन कार्यालयों का घेराव करेगी। इसी के साथ सितम्बर के दूसरे सप्ताह में बीजेपी एक बड़ा आंदोलन करेगी। कानून व्यवस्था, रायपुर में रुका विकास, डेंगू जैसे सभी मामलों को लेकर उग्र आंदोलन करेगी।
भूपेश सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया। राजधानी का विकास अवरुद्ध हो गया है। एक्सप्रेस वे नहीं बना पाये। छत्तीसगढ़ धान का नहीं बल्कि ड्रग्स, अफीम, गांजा का कटोरा हो गया है। राजधानी में चकूबाजी की घटना बढ़ गई है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गई और सरकार ने 36 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने वादखिलाफी की है। रायपुर और बीरगांव नगर निगम में डेंगू की भयावह स्थिति हो गई है। कोरोना के डेंगू बेकाबू हो गया है। नगरीय प्रशासन जिÞम्मेदार है। गणेश चतुर्थी में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गणेश बिठाने का अनुरोध प्रशासन से किया जायेगा। 15 अगस्त को आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। 11 बजे जो जहां होगा वहां रार्ष्ट्गान गाएगा।
कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर सरकार बनाई, उसमें असफल रही: मूणत
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने जिन मुद्दों पर सरकार बनाई, उसमें असफल रही। राजधानी रायपुर की जनता ही अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। क्या राजधानी के विकास को अवरुद्ध करने के लिए ही जनता ने कांग्रेस को चुना था? चौक चौराहों में सिर्फ़ कास्मेटिक लगाया जा रहा है। बीजेपी के लोग जब प्रदर्शन करते हैं, तो कोरोना गाइडलाइन का हवाला दिया जाता है, लेकिन जब कांग्रेसी राजभवन जाती है, तब कानून व्यवस्था नहीं टूटती। मूणत ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी हम एसपी को ज्ञापन देंगे। अभी हमने सिर्फ डेढ़ महीने की कार्ययोजना तैयार की है। हम सरकार को अभी से चेता रहे हैं। पहले हम आवेदन देंगे , फिर निवेदन करेंगे और फिर भी सुधार नहीं हुआ तो ईंट से ईंट बजाने में भाजपा पीछे नहीं हटेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...