Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम नरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। यदि आपको कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो भविष्य में यह आपको कोई बड़ी बीमारी दे सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आज आप किसी बैंक व व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे भविष्य में चुका पाना बहुत मुश्किल होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। काम के चलते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकाम रहेंगे, जिसकी वजह से जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आज आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, इसमें वाहन की खराबी के कारण आपको कुछ धन्य करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आज अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करेंगे, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसके कारण थोड़ा असहज महसूस करेंगे। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपके घर सुख समृद्धि आएगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क राशि : आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको चारों ओर से शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी और आपका संतान के प्रति भी विश्वास मजबूत होगा। माताजी को यदि कोई कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आपका मन इधर-उधर भटक सकता है और आप अपने व्यापार में यदि किसी निर्णय को लेंगे, तो वह भी आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आज आप अपनी बुद्धि विवेक से ही कोई निर्णय ले। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज साहस व निर्भीकता के साथ जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूर्ण होने पर आपको अत्यंत लाभ देगा। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्यों में भरपूर सफलता मिलेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों वे अपने सीनियर्स के साथ व आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज यदि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए उसे डाल दें, नहीं तो भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज परिवार के कोई व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों को खराब कर सकता है।

Read Also  करवा चौथ व्रत: पहली बार रख रही हैं व्रत? इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं महसूस होगी कमजोरी!

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके मन में शांति बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों से आज आपको निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपने भाई की मदद से आपको कुछ धन लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को बुद्धि व ज्ञान से की गयी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। आज आपका धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आज आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों के कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी कुछ खर्च करने पड़ेंगे। आज आप किसी नए कार्य में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में आप को इसका लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे, जिनसे आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपने अपने किसी प्रियजन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप सायंकाल से लेकर रात्रि तक अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। संतान को यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई कर आना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका पुत्र व पुत्री संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह हल होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में भी आज आप अपने सहयोगियों से काम निकालने वाले में कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे संबंध रखने की चेष्टा रखेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...